फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Metro service from Tikri Kalan to Brig Hoshiar Singh station was closed for six hours

टीकरी कलां से ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेशन तक छह घंटे बंद रही मेट्रो सेवा

Tue, 09 Mar 2021 12:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Metro service from Tikri Kalan to Brig Hoshiar Singh station was closed for six hours
सोमवार को बहादुरगढ़ सिटी मेट्रो स्टेशन का बंद रहा गेट। - फोटो : Bahadurgarh
बहादुरगढ़। किसान आंदोलन को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर सोमवार को टीकरी कलां स्टेशन से ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेशन तक मेट्रो ट्रेन सेवाएं छह घंटे तक बंद रहीं। इससे हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

दिल्ली मेट्रो की ग्रीन लाइन पर टीकरी कलां से ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेशन तक पांच मेट्रो स्टेशन हैं। इनमें टीकरी कलां, टीकरी बॉर्डर, पंडित श्रीराम शर्मा, बहादुरगढ़ सिटी और ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन शामिल हैं। इन पांचों स्टेशनों का एक-एक गेट रविवार को सुबह 10 बजे ही बंद कर दिया गया था, तब से सोमवार सुबह तक केवल एक-एक गेट खुला था। सोमवार सुबह 10 बजे यात्री पहुंचे तो अचानक दूसरा गेट भी बंद कर दिया गया। इससे यात्रियों की परेशानी बहुत अधिक बढ़ गई। कुछ यात्री पैदल ही चार किलोमीटर टीकरी कलां स्टेशन तक निकलने लगे। तो कुछ अपने घरों को लौट गए। दिल्ली के लिए बस सेवा भी 26 जनवरी को किसान आंदोलन शुरू होने के बाद से ही बंद है। इसलिए मेट्रो बंद होने पर दिल्ली जाने आने वालों की परेशानी बहुत अधिक बढ़ गई है।
विज्ञापन

डीएमआरसी के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा एजेंसियों को मिले इनपुट के आधार पर ही मेट्रो सेवा स्थगित की गई। सोमवार को महिला दिवस पर किसान आंदोलन के टीकरी बॉर्डर पड़ाव में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस मौके पर पंजाब और हरियाणा से हजारों महिलाएं टीकरी बॉर्डर पहुंची। डीएमआरसी ने ग्रीन लाइन के इस भाग में दोपहर बाद करीब सवा चार बजे मेट्रो सेवा बहाल की। छह घंटे से भी अधिक समय तक मेट्रो सेवा बंद रहने से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। सेक्टर-6 निवासी आशु ने बताया कि उन्हें दिल्ली जाना था। मेट्रो में सवार होने के लिए घर से निकले थे। मगर अचानक स्टेशन का गेट बंद कर दिया। टीकरी बॉर्डर बंद होने से बसें भी नहीं जा रही और अपनी कार से जाना भी सुगम नहीं है। इसलिए उन्होंने दिल्ली का प्रोग्राम ही छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed