फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Mercury dropped after drizzle, pollution reached yellow

Jhajjar-Bahadurgarh News: बूंदाबांदी के बाद लुढ़का पारा, पीले रंग में पहुंचा प्रदूषण

Sat, 25 Mar 2023 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Mar 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Mercury dropped after drizzle, pollution reached yellow
-फोटो 3 : बहादुरगढ़ में शुक्रवार को ऐसा रहा नजारा।
बहादुरगढ़। शुक्रवार की सुबह जब लोग सोकर उठे तो मौसम पूरी तरह बदला हुआ था। आसमान काले बादलों से ढका था। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया तो हल्की बूंदाबांदी भी शुरू हुई। हवा भी चलती रही। तापमान भी लुढ़क गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान जहां 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। हालांकि प्रदूषण के स्तर पर नजर डालें तो वह वीरवार की बजाय कुछ अंकों के साथ ऊपर की ओर चढ़ा। प्रदूषण हरे रंग से बदलकर पीले में पहुंच गया है। एक्यूआई 137 दर्ज किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह जहां आसमान काले बादलों से घिरा रहा वहीं दोपहर होते-होते आसमान में सूर्य देव भी चमके। दिन भर ठंडी हवा का दौर चलता रहा। तापमान भी नीचे गिरा। वीरवार को 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री लुढ़का। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

बूंदाबांदी ने लोगों को कराया सर्दी का एहसास
शुक्रवार को बहादुरगढ़ में हुई हल्की बूंदाबांदी के बाद लोगों को सर्दी महसूस हुई। कई लोग गर्म कपड़ों से लिपटे नजर आए। लोगों का कहना है कि कुछ दिनों पहले जहां अचानक तापमान 33-34 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। उससे मानो ऐसा लग रहा था कि जैसे गर्मी ने पैर पसार लिए हैं। इसके चलते लोगों ने अपने गर्म कपड़े पैक करके रख दिए थे। अचानक मौसम बदला और बूंदाबांदी हुई। इससे दोबारा से सर्दी का एहसास होने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदूषण बढ़ा, हरे रंग से पहुंचा पीले में
बूंदाबांदी के बाद प्रदूषण भी हल्का ऊपर की ओर चढ़। शुक्रवार को बहादुरगढ़ में एक्यूआई 137 दर्ज किया गया। जबकि अधिकतम 287 और न्यूनतम 22 रहा। जबकि राजधानी दिल्ली का एक्यूआई ऑरेंज कलर में दर्ज किया गया। यहां का एक्यूआई 207 पर पहुंच गया। फरीदाबाद का एक्यूआई 182, गुरुग्राम का 209, नोएडा का एक्यूआई 192 दर्ज किया गया। वहीं पानीपत की हवा अभी पूरी तरह साफ है। यहां पर एक्यूआई हरे रंग में 82 पर रहा। रोहतक की हवा तो सभी जगह से बेहद साफ रही। यहां पर एक्यूआई केवल 41 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed