फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Member will remain to solve problems: Sheela

समस्याओं के समाधान के लिए रहेगा सदस्य : शीला

Wed, 18 Sep 2024 06:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 18 Sep 2024 06:50 AM IST
विज्ञापन
Member will remain to solve problems: Sheela
-फोटो 70 : लोगों को संबोधित करती इनेलो-बसपा प्रत्याशी शीला नफे सिंह राठी।
बहादुरगढ़। इनेलो-बसपा गठबंधन प्रत्याशी शीला नफे सिंह राठी ने मंगलवार को दिल्ली-रोहतक रोड स्थित ली फार्म में जनसभा आयोजित कर घोषण पत्र लांच किया। इसमें हलके की जनता से यह वादा किया गया कि विधायक बनने के बाद किसी को भी काम के लिए कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। जनता के काम के लिए परिवार का एक सदस्य 24 घंटे उपलब्ध रहेगा। इसके अलावा चुनाव जीतने के एक महीने के अंदर स्वयं के खाते से हर गांव को विकास के लिए 11 लाख की राशि दी जाएगी। बहादुरगढ़ हलके के जिन गांवों में नहर नहीं है उनमें ड्रेन में नहर का पानी डलवाकर खेतों की सिंचाई के लिए पानी का प्रबंध कराया जाएगा। इसके अलावा मेनिफेस्टो में बहादुरगढ़ हलके की समस्याओं को जहां दूर किए जाने का आश्वासन दिया गया। बहादुरगढ़ हलके को भी भय के माहौल से निजात दिलाने का काम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed