फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Matanhel block stood first in volleyball competition of all three age groups

Jhajjar-Bahadurgarh News: तीनों आयु वर्ग के वालीबॉल प्रतियोगिता में मातनहेल ब्लॉक रहा प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Matanhel block stood first in volleyball competition of all three age groups
12jjrp15- मातनहेल में आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता ​खिलाड़ियों को सम्मानित क
जिला स्तरीय प्रतियोगिता का हुआ समापन
विज्ञापन

फोटो-15
संवाद न्यूज एजेंसी
साल्हावास। जिला झज्जर की वॉलीबॉल प्रतियोगिता कीट-जी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में संपन्न हुई। सभी प्रतियोगिताएं राजबाला फौगाट खंड शिक्षा अधिकारी और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य सुरेशपाल की देखरेख में हुई।
प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि राजेश गुप्ता रहे। उन्होंने कहा कि आज के इस तनाव भरे जीवन में खेलों में भाग लेना एक अच्छी जीवन शैली के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके साथ सभी खिलाड़ियों को सद्भावना से खेलने की सलाह देते हुए प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को आशीर्वाद दिया। इस प्रतियोगिता में झज्जर जिले के पांचों शिक्षा खंडों झज्जर, बहादुरगढ़, बेरी, मातनहेल एवं साल्हावास के तीन आयु 14, 17 एवं 19 वर्ग के खिलाड़ियों (लड़कों) ने भाग लिया।
विज्ञापन

खंड मातनहेल के शारीरिक शिक्षा संघ के प्रधान जयप्रकाश जाखड़ ने बताया कि 14 वर्ष आयु वर्ग में मातनहेल खंड प्रथम, झज्जर दूसरे एवं साल्हावास तीसरे स्थान पर 17 एवं 19 आयु वर्ग में मातनहेल खंड प्रथम, बहादुरगढ़ व झज्जर क्रमशः दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। कीट जी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की प्रबंधन समिति की तरफ से निदेशक अश्वनी व प्राचार्या शालू ने सभी खिलाड़ियों को पदक एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed