फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Married woman dies under suspicious circumstances, case registered against five people including husband

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत,-पति सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Wed, 24 Nov 2021 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances, case registered against five people including husband
गांव छुछकवास में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने घर में फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। मृत्तका के परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर उससे मारपीट कर मारने का आरोपी लगाया है।
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भारती डबास, बेरी थाना प्रभारी सुंदरपाल, छुछकवास चौकी प्रभारी जयवीर व एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में भिजवाया। जहां से पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद मृतका के परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने पति सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार गांव काहनौर की ढाणी निवासी मृतका के पिता रामनिवास ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 12 जुलाई 2021 को उसने अपनी लड़की पिंकी व ममता की शादी गांव छुछकवास चंद्रभान के लड़कों के साथ की थी। ममता की शादी बबलू के साथ व पिंकी की शादी मुन्ना के साथ की थी। शादी में क्षमता से अधिक दहेज दिया था। उसके कुछ दिनों बाद से ही सुसराल वाले ममता को बार-बार दहेज लाने के लिए तंग रखते थे। जिसके चलते ममता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने पति बबलू, ससुर चंद्र भान, उसके पति के चाचा प्रभु, चाची व सास के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मायके पक्ष वालों का आरोप पीटकर की हत्या
मृतका के पिता रामनिवास ने बताया कि 22 नवंबर को ममता ने घर फोन करके मारपीट करने की सूचना दी थी। जब सुसराल पहुंचे तो ममता की पीटकर हत्या की हुई थी और गले में चुन्नी का निशान था।
20 दिन पहले आए थे मायके पक्ष के लोग समझाने
पिता रामनिवास ने बताया कि शादी के बाद से सुसराल पक्ष के लोग दहेज लाने के लिए बार-बार परेशान करते थे और 20 दिन पहले ही पति सहित सभी लोगों को समझाने के लिए आए थे। उसके बावजूद भी वह नहीं माने।

गांव छुछकवास में विवाहिता की मौत होने की सूचना मिली थी। पति सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। झज्जर के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव मृतका के परिजनों को सौंप दिया गया। - सुंदरपाल, उप निरीक्षक, थाना प्रभारी, बेरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed