फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Markets are abuzz with excitement over Akshaya Tritiya, and women are enthusiastic.

Jhajjar-Bahadurgarh News: अक्षय तृतीया को लेकर बाजारों में रौनक, महिलाओं में उत्साह

Sat, 18 Apr 2026 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 18 Apr 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Markets are abuzz with excitement over Akshaya Tritiya, and women are enthusiastic.
फोटो 81: शहर में एक ज्वैलर्स शॉप पर खरीदारी करते लोग। संवाद
बहादुरगढ़। अक्षय तृतीया को लेकर शहर के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। 19 अप्रैल को मनाए जाने वाले पर्व के लिए महिलाओं में उत्साह है। घरों में साफ-सफाई से लेकर खरीदारी तक की तैयारियां जोरों पर हैं। मान्यता है कि इस दिन किया गया दान और खरीदारी से अक्षय फल प्राप्त होता है।
विज्ञापन


शहर के मुख्य बाजारों रेलवे रोड, झज्जर रोड, कबाड़ी मार्केट, मेन बाजार, झज्जर रोड, रोहतक-दिल्ली मार्ग के बाजारों में सुबह से ही खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। कपड़ों के शोरूम, ज्वेलरी की दुकानों और बर्तनों की दुकानों पर खास चहल-पहल है। हरियाणा स्वर्णकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष पवन वर्मा ने बताया कि अक्षय तृतीया पर सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है। इसके चलते ग्राहकों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन

शादियों का सीजन भी शुरू हो गया है। हालांकि सोने-चांदी के दाम में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है लेकिन फिर भी लोग खरीदारी कर रहे हैं। इसके साथ ही पूजा के लिए मिट्टी के कलश, सत्तू, मौसमी फल और पूजन सामग्री की मांग भी तेज हो गई है। महिलाएं इस दिन भगवान की विशेष पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिरों में भी विशेष तैयारियां की जा रही हैं जहां फूल बंगला और भजन-कीर्तन के आयोजन होंगे। शहर की नई बस्ती निवासी महिलाएं सुनीता, अंगूरी, कमलेश, शीला देवी, राखी, ईशा, सविता ने बताया कि अक्षय तृतीया नए कार्यों की शुरुआत के लिए शुभ दिन होता है। कई परिवार इस दिन जरूरतमंदों को दान-पुण्य भी करते हैं। व्यापारियों को उम्मीद है कि इस बार पर्व पर अच्छी बिक्री होगी। कुल मिलाकर अक्षय तृतीया को लेकर बहादुरगढ़ में धार्मिक आस्था और बाजारों की रौनक एक साथ देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed