फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Manu Bhaker met Union Minister Kiren Rijiju

Jhajjar-Bahadurgarh News: मनु भाकर ने केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू से की मुलाकात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Manu Bhaker met Union Minister Kiren Rijiju
01jjrp15- केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के साथ मनु भाकर। स्रोत-सोशल मीडिया
साल्हावास। गोल्डन गर्ल के नाम से चर्चित भीम अवार्डी व अर्जुन अवार्डी गोरिया गांव की लाडली बेटी मनु भाकर ने सोमवार को केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू से उनके आवास पर मुलाकात की। मनु भाकर कतर के दोहा में आयोजित होने वाले आईएसएसएफ विश्व कप में हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन

इस दौरान पिता रामकिशन भाकर व मां डॉ. सुमेधा भाकर ने उनकी मुलाकात को शिष्टाचार मुलाकात बताया। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने एक्स पर पोस्ट डालकर अपनी खुशी शेयर की। लिखा कि दुनिया भर में भारत को गर्व महसूस कराने वाले हमारे एथलीटों से मिलकर विशेष खुशी होती है।
विज्ञापन

अपने घर पर डबल-ओलंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर के साथ मुलाकात की। उनका समर्पण, जुनून और प्रतिबद्धता अगली पीढ़ी के एथलीटों के सपनों को आकार दे रहा है।
मनु ने 2024 में पेरिस में आयोजित ओलंपिक में दो पदक अपने नाम किए। एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली वह पहली भारतीय हैं। मनु ने पेरिस ओलंपिक में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में कांस्य पदक जीता। इसके बाद सरबजोत सिंह के साथ मिलकर उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम इवेंट में कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन



विश्व कप प्रतियोगिता में लेंगी हिस्सा

मनु के साथ भारत के आठ निशानेबाज कतर के दोहा में आयोजित होने वाले आईएसएसएफ विश्व कप में हिस्सा लेंगे। यह प्रतियोगिता चार दिसंबर से शुरू होकर नौ दिसंबर तक होगी।आईएसएसएफ के इस टूर्नामेंट से 12 व्यक्तिगत ओलंपिक स्पर्धाओं में से प्रत्येक में सत्र का सर्वश्रेष्ठ निशानेबाज तय होता है। इसमें दुनिया के टॉप शूटर 12 ओलंपिक इवेंट्स में एक-दूसरे से भिड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed