{"_id":"5e834ce98ebc3e78c27f9ae1","slug":"man-found-from-masque-who-was-came-from-nijammuddin-jamat-jhjhar-news-rtk549028794","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुजाना की मस्जिद में निजामुद्दीन जमात से आए व्यक्ति को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुजाना की मस्जिद में निजामुद्दीन जमात से आए व्यक्ति को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल को सेनिटाइज करता कर्मचारी।
- फोटो : Jhjhar
दुजाना गांव की मस्जिद में आए एक व्यक्ति को पुलिस ने सामान्य अस्पताल पहुंचाया। जहां पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया है। उसके सैंपल जांच के लिए दिल्ली प्रयोगशाला भेज दिए हैं। हालांकि व्यक्ति के हालात ठीक दिखाई दे रहे हैं। लेकिन एहतियात के तौर पर स्वास्थ्य विभाग ने उसके सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि उक्त व्यक्ति की तरफ से बताया जा रहा है कि वह मेवात से आया है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग की जानकारी के अनुसार उक्त व्यक्ति निजामुद्दीन जमात से आया है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की तरफ से उक्ति व्यक्ति की विदेश से आने हिस्ट्री नहीं बताई जा रही है। हालांकि विभाग मामले की जांच कर रहा है। सिविल सर्जन का कहना है कि झज्जर जिले में फिलहाल अभी तक कोरोना वायरस का कोई केस सामने नहीं आया है। विभाग की तरफ से चिकित्सकों की टीम को पहले ही तैनात कर दिया गया था। जब व्यक्ति को अस्पताल लाया गया, उसके बाद अस्पताल को भी सैनिटाइज किया गया है।
149 लोगों पर रखी जा रही निगरानी
करीब डेढ़ सौ लोगों पर विभाग की तरफ से निगरानी रखी जा रही है। इससे पहले चार लोगों के सैंपल लेकर विभाग की तरफ से प्रयोगशाला भेजे गए थे। लेकिन चारों सैंपल निगेटिव आ चुके हैं और उन लोगों को भी अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। दुजाना से लाए गए व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। विभाग को किसी भी व्यक्ति के अन्य राज्य या देश से आने की सूचना मिलती है तो उस पर विभाग की तरफ से निगरानी शुरू कर दी जाती है। ताकि वह व्यक्ति अगर कोरोना वायरस से संक्रमित हो तो उसे तुरंत इलाज मुहैया कराया जा सके और संक्रमण को बढ़ने से रोका जा सके।
विज्ञापन
सीएमओ, झज्जर आरएस पूनिया ने बताया कि गांव से सूचना मिली थी कि कोई व्यक्ति जमात से दुजाना में आया हुआ है। जिस पर विभाग ने तुरंत प्रभाव से व्यक्ति को अस्पताल में लाकर आइसोलेट कर दिया है। टीम की तरफ से निगरानी रखी जा रही है। सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए गए हैं।