{"_id":"6322eeec5470b053ce561eb0","slug":"man-died-in-accident-in-jhajjar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar: खेत में पाइप बदलने गए युवक की हादसे में मौत, पूरी रात सड़क किनारे पड़ा रहा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar: खेत में पाइप बदलने गए युवक की हादसे में मौत, पूरी रात सड़क किनारे पड़ा रहा घायल
Thu, 15 Sep 2022 02:53 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 15 Sep 2022 02:53 PM IST
सार
मुकेश की छह साल पहले ही शादी हुई थी। उसका 5 साल का लड़का भी है। परिजनो का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झज्जर के छुछकवास-भिंडावास सड़क मार्ग पर देर रात अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव छुछकवास निवासी मुकेश के तौर पर हुई। परिजनों ने बताया कि मुकेश शाम को खेत में पाइप बदलने के लिए गया था। जब वह घर वापस आ रहा था, तो किसी अज्ञात वाहन ने मुकेश को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
परिजनों को सुबह पता लगा कि सड़क के किनारे बुरी तरह से घायल अवस्था में मुकेश पड़ा हुआ है। उन्होंने पुलिस को फोन कर सूचित किया। पुलिस टीम मौके पर पहुंची जब तक मुकेश की मौत हो चुकी थी। पुलिस टीम ने मौके का मुआयना करने के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल झज्जर में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
जांच अधिकारी रामबीर ने बताया कि खेतों में पाइप लगाने गए 28 वर्षीय किसान की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान मुकेश पुत्र राजसिंह के रूप में हुई है। मुकेश गांव में किरयाने की दुकान भी चलाता था और खेतीबाड़ी कर अपना गुजर बसर कर रहा था।
विज्ञापन
सिविल अस्पताल में आए मुकेश के परिजनों ने बताया कि वह रात करीब 10 बजे खेत में पाइप बदलने के लिए निकला था। पूरी रात उसकी कोई खबर नहीं मिली। फोन भी किया मगर कुछ भी पता नहीं चला। उसके बाद सुबह के समय परिजन जब मुकेश को ढूंढते हुए खेत की तरफ गए तो देखा कि सड़क के किनारे मार्ग छूछकवास भिंडावास मार्ग पर घायल अवस्था में पड़ा हुआ है।। परिजनो ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।
पांच साल का है बेटा
मुकेश की छह साल पहले ही शादी हुई थी। उसका 5 साल का लड़का भी है। परिजनो का रो-रो कर बुरा हाल है। मुकेश का एक और भाई है। 5 साल की उम्र में ही बेटे पर से पिता का साया उठ गया।