{"_id":"590f74e44f1c1bc6178508e6","slug":"man-death-two-women-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या मामले में दो महिलाएं गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की हत्या मामले में दो महिलाएं गिरफ्तार
amarujala/ jhajjar
Updated Mon, 08 May 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खानपुर खुर्द गांव में शुक्रवार रात को युवक की पीट-पीटकर हुई हत्या मामले में पुलिस ने दो आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जिन्हें रविवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
गौरतलब है कि शुक्रवार रात को खानपुर गांव के परमजीत ने कंट्रोल रूम में फोन कर सूचना दी थी कि उसके घर कोई घुस आया है। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया कि परमजीत के घर एक युवक का शव पड़ा हुआ है। शव की शिनाख्त गांव के ही युवक विक्रम के तौर पर हुई थी। जांच में सामने आया कि मृतक विक्रम के परमजीत की पत्नी के साथ अवैध संबंध थे। शुक्रवार रात को जब विक्रम उनके घर आया तो पकड़ा गया। जिस पर परमजीत और उसके परिजनों ने उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर दो महिलाओं सहित 5 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रविवार को दोनों महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार की गई महिला आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।