फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Maheshwari Mahila Sangathan celebrated the Sinjara event.

Jhajjar-Bahadurgarh News: माहेश्वरी महिला संगठन ने मनाया सिंजारा कार्यक्रम

Sun, 30 Aug 2026 04:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 30 Aug 2026 04:41 PM IST
विज्ञापन
Maheshwari Mahila Sangathan celebrated the Sinjara event.
फोटो-53: कार्यक्रम में भाग लेने वाली संगठन से जुड़ी महिलाएं। स्रोत संगठन
बहादुरगढ़। माहेश्वरी महिला संगठन बहादुरगढ़ की ओर से माहेश्वरी भवन में सातुड़ी तीज के अवसर पर सिंजारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं नेभाग लिया। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने तीज गीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से लोक संस्कृति के रंग बिखेरे।
विज्ञापन

महिलाओं ने पारंपरिक तीज गीत प्रस्तुत किए। नृत्य, नाटिकाओं और मनोरंजक खेलों ने कार्यक्रम में खूब रंग जमाया। महिलाओं ने सिंजारा उपहारों का आनंद लिया और एक-दूसरे को तीज पर्व की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में छोटे बच्चों की रैंप वॉक विशेष आकर्षण रही। बच्चों ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ मंच पर प्रस्तुति दी और खूब तालियां बटोरीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम को सफल बनाने में सांस्कृतिक मंत्री अंजलि सोमानी एवं प्रियंका परवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। संगठन की अध्यक्ष कुसुम भुराड़िया और सचिव माधुरी सारडा ने सभी महिलाओं को सातुड़ी तीज की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के साथ आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द को भी मजबूत करते हैं। अंत में सभी ने अल्पाहार एवं जलपान ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed