{"_id":"68d3015d6f34b317d80301f6","slug":"maharaja-agrasen-is-an-inspiration-for-humanity-gupta-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-117698-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराजा अग्रसेन मानवता के प्रेरणास्रोत : गुप्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाराजा अग्रसेन मानवता के प्रेरणास्रोत : गुप्ता
Wed, 24 Sep 2025 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 24 Sep 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
फोटो 68: कार्यक्रम में मौजूद अथिति और बच्चे। विज्ञप्ति
बहादुरगढ़। अग्रवाल सेवा समिति के तत्वावधान में सेक्टर-15 के ओमैक्स सिटी में महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का आयोजन हुआ। इसमें अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेशाध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने अध्यक्षता की।
यहां पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि महाराजा अग्रसेन केवल वैश्य समाज ही नहीं, बल्कि पूरी मानवता के प्रेरणास्रोत हैं।
उन्होंने त्याग, सहयोग, समाजसेवा की जो राह दिखाई, उसी पथ पर चलते हुए बहादुरगढ़ में महाराजा अग्रसेन मेडिकल यूनिवर्सिटी के तत्वावधान में विश्वस्तरीय केदारनाथ गुप्ता मेडिकल कॉलेज, पैरा मेडिकल कॉलेज, अस्पताल मैनेजमेंट कॉलेज और नर्सिंग कॉलेज बना रहे हैं।
वैश्य समाज हरियाणा की प्रगति और देश की आर्थिक मजबूती में हमेशा से योगदान देता आया है।
कार्यक्रम अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने सत्य, अहिंसा, एकता और सादगी के मार्ग पर चलते हुए एक आदर्श समाज की स्थापना की। उन्होंने श्रम की महिमा जैसे सिद्धांतों को अपने शासन का आधार बनाया। आज भी उनके बताए मार्ग हमारे लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। उन्होंने व्यापार को ईमानदारी से जोड़ा और 18 नियम बनाए, जिनमें सहयोग, समानता और पर्यावरण संरक्षण जैसे मूल्य शामिल थे।
विज्ञापन
विशिष्ट अतिथि रवि महमिया ने कहा कि महाराजा अग्रसेन का संदेश ‘एक ईंट, एक रुपया’ केवल वैश्य समाज ही नहीं, बल्कि हर वर्ग के लिए प्रेरणा है। यदि हम इस सिद्धांत को जीवन में उतारें तो समाज में कोई भी व्यक्ति वंचित नहीं रहेगा। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षिक कार्यक्रमों ने उपस्थितजनों को भाव-विभोर कर दिया।
इस अवसर पर पंकज जैन, अशोक गोयल, विरेंद्र गर्ग, पार्षद विशाल गर्ग, सीए बिजेन्द्र सिंघल, जितेन्द्र गुप्ता, सुनील गर्ग, पवन गोयल, संजय गुप्ता, पंकज गुप्ता, प्रशांत गर्ग, देव बंसल, ऐश्वर्य गर्ग, प्रियांक मित्तल, कर्मबीर अग्रवाल अशोक गुप्ता सहित गणमान्य उपस्थित रहे।