{"_id":"67be1c1724bb508343078b6c","slug":"madar-special-started-again-10-passengers-travelled-on-the-first-day-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-119023-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: फिर चली मदार स्पेशल, पहले दिन 10 यात्रियों ने किया सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: फिर चली मदार स्पेशल, पहले दिन 10 यात्रियों ने किया सफर
Wed, 26 Feb 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 26 Feb 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
25jjrp16- झज्जर रेलवे स्टेशन पर पहुंची मदार-रोहतक विशेष ट्रेन। संवाद
झज्जर। खाटू श्याम जाने वाले यात्रियों के लिए मंगलवार से रेलवे की तरफ से मदार-रोहतक-मदार स्पेशल ट्रेन सेवा फिर से शुरु कर दी है। यह ट्रेन 20 दिन के लिए चलाई गई है। मंगलवार को पहले दिन झज्जर से रिंग्स के लिए कुल 10 यात्रियों ने सफर किया। झज्जर से रींगस तक का किराया 75 रुपये है।
यह ट्रेन नवंबर माह में बंद हो गई थी। अब लगभग तीन माह बाद फिर से ट्रेन शुरु की गई है। गाड़ी संख्या 09639 मदार-रोहतक-मदार स्पेशल रेल सेवा 16 मार्च तक (20 ट्रिप) चलेगी। यह ट्रेन मदार से प्रतिदिन सुबह 4:30 बजे रवाना होकर 11:34 बजे झज्जर पहुंचेगी। यहां से 11:38 बजे यह ट्रेन रोहतक के लिए रवाना होगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09640 रोहतक-मदार स्पेशल रेल सेवा रोहतक से दोपहर 1.29 बजे रवाना होगी और 02 :04 बजे झज्जर रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। यहां पर एक मिनट का स्टॉपिज था और 02:05 बजे ट्रेन रींगस के लिए रवाना होगी।
रेलवे के पास अब तक नहीं पहुंची अधिकारिक सूचना
इस ट्रेन के चलने की अधिकारिक सूचना अब तक स्थानीय रेलवे प्रशासन के पास नहीं आई है। झज्जर रेलवे स्टेशन उत्तर रेलवे के अधीन आता है जबकि यह ट्रेन बीकानेर मंडल की तरफ से चलाई गई है। ऐसे में अब तक न तो उत्तर रेलवे और न बीकानेर मंडल की तरफ से स्थानीय रेलवे अधिकारियों की इसकी अधिकारिक लिखित कोई सूचना भेजी है।
विज्ञापन
मंगलवार से रींगस के लिए अप-डॉउन की ट्रेन शुरु की गई है। यह 20 दिन तक चलाई जाएगी। रोहतक से रींगस की तरफ जाने वाली ट्रेन झज्जर में 02:05 बजे आएगी और रींगस से रोहतक जाने वाली ट्रेन झज्जर में 11:34 बजे आएगी।
रामकिशन मीणा, स्टेशन मास्टर, झज्जर रेलवे स्टेशन