फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   looted money by beating

नकाबपोश बदमाशों ने बाइक सवार दुकानदार से मारपीट कर साढ़े छह लाख रूपये लूटे

Wed, 12 Aug 2020 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
looted money by beating
पीड़ित अलीहसन। - फोटो : Jhjhar
सोमवार की रात को बेरी में कंप्यूटर व मनी ट्रांसफर का काम करने वाले युवक के साथ कार में सवार होकर आए 5 युवकों ने मारपीट की और उससे करीब साढ़े छह लाख रुपये छीनकर फरार हो गए। पीड़ित ने वारदात की सूचना कंट्रोल रूम 100 नंबर पर फोन कर देनी चाही। वहां किसी न फोन रिसीव नहीं किया तो पीड़ित ने मामले की जानकारी अपने भाई को दी। भाई ने दुुजाना पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया व घायल युवक का बेरी के नागरिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव दुजाना निवासी अलीहसन पुत्र जिलेेदीन ने पिछले कई वर्षों से बेरी में कंप्यूटर व मनी ट्रांसफर की दुकान कर रखी है। सोमवार रात को दुकान को बंदकर करीब 8 बजे वह अपनी बाइक से अपने गांव दुजाना जा रहा था। जब दुुकानदार ने गांव के पहले मोड़ पर पहुंचा तो गांव की तरफ करीब एक एकड़ चला था। इस दौरान स्विफ्ट कार से आए 4 से 5 नकाबपोश युवक उतरे और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। जब पीड़ित गांव की तरफ भागने लगा तो उसको बदमाशों ने पकड़ लिया। जब उसने बचाओ-बचाओ शेर मचाया तो बदमाश उसका गला दबाने लगे और उसका बैग को छीनकर मौके से फरार हो गए। उसके बैग में करीब साढ़े छह लाख रुपये का कैश व पर्स में जरूरी दस्तावेज भी थे। पीड़ित ने वारदात को अंजाम देने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। अलीहसन का कहना है कि उसने करीब 8 साल से बेरी गर्ल्स स्कूल के पास कंप्यूटर व मनी ट्रांसफर की दुकान कर रखी है। वारदात के बाद वह मंगलवार को बेरी बाजार के प्रधान के साथ दुकानदार दुजाना थाने पहुंचा। थाना प्रभारी से मिलकर उन्होंने कार्रवाई की मांग की और लूट की राशि को बरामद करने की मांग की।
विज्ञापन

100 नंबर पर नहीं रिसीव हुई कॉल
पीड़ित दुकानदार का कहना है कि घटनाक्रम के तुरंत बाद मैंने अपने फोन से 100 नंबर पर कॉल मिलाया, लेकिन किसी ने रिसीव नहीं किया। इस दौरान कार में सवार बदमाश धौड़ की तरफ भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 माह पहले भी दुकान में हुई थी चोरी
दुकानदार अलीसहन का कहना है कि करीब 6 माह पहले भी चोरों ने उसकी दुकान का शटर उखाड़ कर नकदी व अन्य सामान चोरी कर लिया था। पीड़ित ने इसकी शिकायत बेरी शहर चौकी में दर्ज करवाई थी।

गांव दुजाना में बाइक सवार युवक के साथ कार में आए 4-5 युवकों ने मारपीट की। पीड़ित से साढ़े छह लाख रुपये का कैश व पर्स में रखे जरूरी दस्तावेज भी छीने गए हैं। पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच आरंभ कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- सूरजभान, पुलिस थाना प्रभारी, दुजाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed