फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   loot in home, firing

घर में घुसकर दिया लूट की वारदात को अंजाम, किया फायर

Sun, 07 Feb 2021 02:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 02:07 AM IST
विज्ञापन
loot in home, firing
बेरी/ झज्जर। शुक्रवार मध्यरात्रि गुढ़ा गांव में चार बदमाशों ने घर में घुसकर कार, सोने की चेन, एलईडी और मोबाइल लूट लिए। बदमाशों ने घर में एक युवक से मारपीट की और जान से मारने की नीयत से उसके ऊपर फायर भी किया। लेकिन गोली मकान की दीवार में जा लगी, जिससे युवक बाल-बाल बच गया। घटना की सूचना मिलने के बाद दुजाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में जींद जिले के गांव दरियावाला और हाल में गांव गुढा निवासी जसबीर पुत्र कर्मबीर ने बताया कि दादरी तोए में स्थित एक कंपनी में वह इंजीनियर है। शुक्रवार को ड्यूटी खत्म करके वह रात करीब एक बजे गांव गुढ़ा पहुंचा तो कुछ देर बाद 4 युवक उसके घर में घुस आए। जिसमें तीन युवकों ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था और एक के हाथ में पिस्तौल थी। वे कहने लगे कि हम फरार चल रहे हैं, गाड़ी की चाबी हमें दे दो और इतना कहते एक युवक ने मारपीट शुरू कर दी। जिस युवक के हाथ में पिस्तौल थी उसने जान से मारने की नीयत से युवक पर फायर कर दिया। गोली सीधे दीवार में लगी, जिसमें युवक बाल-बाल बच गया। इसके बाद बदमाश युवक के गले में सोने की चेन, मोबाइल, कमरे में लगी एलईडी व गाड़ी को लेकर फरार हो गए। भागते वक्त वे युवक को कमरे में बंद कर गए। चारों बदमाश 10 मिनट बाद वहां फिर दोबारा से पहुंचे और युवक को धमका कर फोन का लॉक खुलवाया। बाद में जब उसने अंदर वाले कमरे का ताला तोड़कर खिड़की से शोर मचाया तो पड़ोसी युवक ने दरवाजा खोला। दरवाजा खुलने के बाद पीड़ित दुजाना थाने में शिकायत दर्ज करवाने के लिए पहुंचा।
विज्ञापन

गांव गुढा में घर में घुसकर चार बदमाशों के मारपीट व फायर करने, कमरे से एलर्डडी, मोबाइल और गाड़ी लूटने की शिकायत मिली थी। शिकायत मिलने के बाद 4 अज्ञात युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच आरंभ कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राकेश कुमार, जांच अधिकारी, पुलिस थाना, दुजाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed