फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Law and order in the state is broken: Prakash Bharti

प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट : प्रकाश भारती

Sat, 02 Mar 2024 01:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 02 Mar 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
Law and order in the state is broken: Prakash Bharti

विज्ञापन
बहादुरगढ़। इंडियन नेशनल लोकदल के प्रदेशाध्यक्ष रहे नफे सिंह राठी की हत्या के बाद उनके निवास पर शोक व्यक्त करने वाले लगातार पहुंच रहे हैं। इनेलो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश भारती भी उनके निवास पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है। बदमाश सरेआम वारदात को अंजाम देकर निकल जाते हैं, लेकिन उन्हें पकड़ा नही जाता।

शुक्रवार को पूर्व विधानसभा स्पीकर एवं विधायक रघुबीर कादियान, विधायक जगबीर मलिक, पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा, पूर्व विधायक हबीब उर्फ रहमान, पूर्व विधायक रणबीर मंदोला, पूर्व विधायक दिलबाग सिंह, पूर्व मंत्री कांता देवी, इनेलो वरिष्ठ नेता उमेद सिंह लोहान, पूर्व विधायक नसीम अहमद, पूर्व विधायक पदम सिंह दहिया ने भी नफे सिंह राठी के परिवार को सांत्वना दी। शोक व्यक्त करने पहुंचे सभी ने हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार किए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है। बदमाश सरेआम वारदात को अंजाम देकर निकल जाते हैं, लेकिन उन्हें पकड़ा नही जाता। जब एक बड़े नेता और समाज की आवाज उठाने वालों के साथ इस तरह की वारदात होगी तो आम जनता स्वयं को कैसे सुरक्षित महसूस कर सकती है। उन्होंने कहा कि नफे सिंह राठी के हत्यारोपियों को जल्द गिरफ्तार कर परिवार के लोगों को न्याय मिलना चाहिए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed