फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Law and order has collapsed in the state, crime is not under control: Dushyant Chautala

प्रदेश में ठप हो चुकी कानून व्यवस्था, अपराध पर नहीं अंकुश : दुष्यंत चौटाला

Mon, 27 Oct 2025 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 27 Oct 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Law and order has collapsed in the state, crime is not under control: Dushyant Chautala
फोटो :24: सोनीपत में पत्रकारों से बातचीत करते पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला। संवाद
सोनीपत। पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ठप हो चुकी है। अपराध पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। अपराधी बेलगाम हो चुके हैं। पुलिस पर राजनीतिक दबाव हावी है, यहां तक एडीजीपी रैंक और सब-इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी आत्महत्या करने को मजबूर हैं। वह रविवार को गांव लिवान के पास एक फार्म हाउस में जननायक जनता पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सोनीपत में हत्याओं का ग्राफ बढ़ रहा है। मौजूदा सरकार को जनविरोधी बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी केवल नाम के मुख्यमंत्री हैं, असल फैसले दिल्ली में लिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि करनाल अनाज मंडी में बाहरी राज्यों के धान की खरीद हरियाणा के किसानों के साथ धोखा है। उन्होंने मांग की कि सरकार इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाए।
विज्ञापन

पूर्व उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में विश्वविद्यालयों को ग्रांट नहीं मिल रही है, जिससे उच्च शिक्षा का स्तर गिरता जा रहा है। कई विश्वविद्यालयों की हालत खस्ता है और सरकार पूरी तरह लापरवाह बनी हुई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह पर दर्ज केस को लेकर दुष्यंत चौटाला ने कहा कि अब मामला कोर्ट में है, अगर पैसे मांगने की सीडी झूठी है तो उन्हें डरना नहीं चाहिए। सरकार अब इसमें कुछ नहीं कर सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान दुष्यंत चौटाला और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला ने कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों के लिए तैयार रहने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed