{"_id":"634dba9ccee9445cb1369c7c","slug":"kmp-toll-free-for-10-km-radius-bahadurgarh-news-rtk6611805117","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत ने की ग्रामीणों के लिए केएमपी को टोल फ्री करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत ने की ग्रामीणों के लिए केएमपी को टोल फ्री करने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बादली। तीसा खाप ने कुंडली-मानेसर-पलवल(केएमपी) एक्सप्रेस वे के बादली टोल प्लाजा को 10 किलोमीटर के दायरे में आने वाले ग्रामीणों के लिए मुफ्त करवाने की मांग की है। बादली की बड़ी चौपाल में तीसा खाप की पंचायत हुई। पंचायत ने चुनाव के बाद एक बड़ी महापंचायत करने का फैसला लिया। पंचायत की अध्यक्षता गुलिया खाप तीसा के प्रधान विनोद गुलिया ने की। चेतानंद बाढ़सा, चांद लगरपुर व अभिमन्यु खेड़ी जट्ट ने भी अपने विचार रखे।
विनोद बादली ने कहा कि क्षेत्र के किसानों ने अपनी कीमती जमीन कोड़ियों के भाव में दी है इसलिए केएमपी पर आसपास के लोगों से टोल वसूल करना नाजायज है। पंचायत में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि केएमपी के बादली टोल के आसपास के 10 किलोमीटर के दायरे के गांवों को टोल फ्री किया जाए। अपनी मांगों को लेकर एसडीएम और संबंधित कंपनी के अधिकारियों को ज्ञापन दिया जाएगा। पंचायत में अरविंद एडवोकेट, पूर्व सरपंच उमेद सिंह, नवरत्न दरियापुर, सुखबीर नंबरदार, सुनील कौशिक गुभाना, धर्मबीर व सोमबीर सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
मुकद्दमा रद्द करने की मांग
चार दिन पहले टोल पर हुए झगड़े में पंचायत में सर्वसम्मति से फैसला किया गया कि 28 अक्तूबर तक ग्रामीणों पर दर्ज मुकद्दमे रद्द नहीं किए गए तो बड़े स्तर पर रोष प्रदर्शन किया जाएगा। टोल प्लाजा पर महापंचायत का आयोजन होगा। इसके लिए पहले एक प्रतिनिधिमंडल का गठन किया जाएगा जो कि एसपी के सामने अपनी मांग रखेगा।
विज्ञापन
यह है मामला
आरोप है कि टोल कर्मियों ने बादली, माजरा और दरियापुर के युवाओं के साथ मारपीट की थी। इस मौके पर टोल कर्मियों ने ग्रामीण युवाओं के साथ गाड़ी में मौजूद महिलाओं से अभद्रता से बात की थी। झगड़े के बाद पुलिस ने भी युवाओं पर झगड़ा करने का मुकद्दमा बना दिया लेकिन दो दिन बाद पूरे मामले की वीडियो वायरल हुई तो टोल कर्मी ही हाथों में लाठी लेकर झगड़ा करते नजर आए। जिसके बाद गलिया खाप ने संज्ञान लिया है।