फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   KMP Expressway toll hiked by 5 paise per km, NHAI hikes toll rates by 5 percent

Jhajjar-Bahadurgarh News: केएमपी एक्सप्रेस-वे पांच पैसे प्रति किमी महंगा, एनएचएआई ने पांच प्रतिशत तक बढ़ाई टोल दरें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
KMP Expressway toll hiked by 5 paise per km, NHAI hikes toll rates by 5 percent
-फोटो 82 : बहादुरगढ़ में नेशनल हाइवे पर स्थित रोहद टोल प्लाजा। फाइल फोटो - फोटो : 1
बहादुरगढ़। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने टोल शुल्क में संशोधन करते हुए नई दरों की घोषणा कर दी हैं। यह दरें 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी होंगी। हर साल की तरह इस बार भी टोल टैक्स में बढ़ोतरी की गई है जिससे निजी वाहन चालकों से लेकर व्यावसायिक वाहनों पर असर पड़ेगा।
विज्ञापन

टोल में पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। वहीं फास्टैग एनुअल पास भी महंगा हो गया है। एनुअल पास अब तीन हजार की जगह 3,075 रुपये का होगा। वहीं केएमपी एक्सप्रेस-वे पर 1.84 रुपये प्रति किलोमीटर की बजाय अब दर 1.89 रुपये होगी।
विज्ञापन


अधिसूचना के अनुसार कार, जीप और वैन जैसे हल्के वाहनों के टोल शुल्क में मामूली बढ़ोतरी की गई है जबकि बस, ट्रक और मल्टी-एक्सल वाहनों के लिए दरों में अधिक इजाफा किया गया है। फास्टैग के माध्यम से भुगतान करने वालों को तय दरों के अनुसार ही शुल्क देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएचएआई अधिकारियों का कहना है कि टोल दरों में यह संशोधन वार्षिक समीक्षा के तहत किया गया है जिसमें महंगाई दर और सड़क रखरखाव की लागत को ध्यान में रखा गया है।


ट्रक यूनियन प्रधान हरबीर सिंह जून का कहना है कि पहले ही डीजल की बढ़ती कीमतों से लागत बढ़ी हुई है अब टोल शुल्क में इजाफा होने से माल भाड़ा भी महंगा हो सकता है। वहीं आम वाहन चालकों का कहना है कि टोल में लगातार हो रही बढ़ोतरी से सफर करना महंगा होता जा रहा है। उन्होंने सरकार से राहत देने की मांग की है।



ये हैं रोहद टोल की मौजूदा दरें

वाहन


एक तरफ शुल्क
रिटर्न ट्रिप

मासिक पास

कार, जीप, वैन, एलएमवी
135

205

4515

एलसीवी, एलजीवी व मिनी बस
220

330

7295

दो एक्सल ट्रक, बस

460

690

15290

तीन एक्सल वाणिज्यिक वाहन
500

750

16680

चार से छह एक्सल वाहन
720

1080

23975

सात व इससे बड़े एक्सल वाले वाहन 870

1315

29190

नोट : टोल दर रुपये प्रति किलोमीटर में है।



छारा टोल की मौजूदा दरें

वाहन


एक तरफ शुल्क
रिटर्न ट्रिप

मासिक पास

कार/जीप/वैन एलएमवी :
75

110

2435

एलसीवी, मिनी बस :

120

175

3935


बस/ट्रक :


245

370

8245

3 एक्सल तक का वाहन :
270

405

8990

4 से 6 एक्सल :

390

580

12925

7 या अधिक एक्सल :

470

710

15735
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed