{"_id":"6064d4638ebc3ec96751303a","slug":"kmp-collides-with-car-woman-and-five-year-old-child-die-bahadurgarh-news-rtk602386673","type":"story","status":"publish","title_hn":"केएमपी पर ट्राले से टकराई कार, महिला व पांच वर्षीय बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केएमपी पर ट्राले से टकराई कार, महिला व पांच वर्षीय बच्चे की मौत
विज्ञापन
बहादुरगढ़। कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे पर आसौदा गांव के नजदीक बने टोल बूथ से बादली की तरफ आई एक कार ट्रॉले से जा टकराई। हादसे में कार में सवार एक महिला और उसके साढ़े 5 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। साथ ही कार चालक और और उसका बेटा घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए गुरुग्राम एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना में मौत का शिकार हुए दोनों के शवों का पोस्टमार्टम बुधवार को मांडोठी चौकी पुलिस ने शहर के नागरिक अस्पताल में करवाया। बाद में शवों को परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने इस संबंध में ट्रॉला चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश निवासी मनीष शर्मा गुरुग्राम के लक्ष्मी गार्डन में परिवार के साथ रहता है और यहीं पर एक कंपनी में नौकरी करता है। होली पर मनीष अपने परिवार समेत गांव गया था। मनीष अपनी ऑल्टो कार में सवार होकर अपने गांव से गुरुग्राम के लिए चला था। मंगलवार शाम करीब 7 बजे जब वह केएमपी पर आसौदा टोल टैक्स से बादली की तरफ चला तो उसकी कार आगे चल रहे एक ट्रॉले से टकराई गई। इससे कार में सवार मनीष शर्मा, उसकी पत्नी अन्नू शर्मा, बड़ा बेटा अवरन व छोटा बेटा साढ़े 5 वर्षीय आरव गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें राहगीरों की मदद से बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने अन्नू शर्मा व उसके छोटे बेटे आरव को मृत घोषित कर दिया। वहीं मनीष शर्मा व अवरन को गंभीर हालत में गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
जांच अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे में मौत का शिकार हुई महिला व उसके बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है। इस संबंध में ट्रॉला चालक के खिलाफ लापरवाही बरतने के आरोप में केस दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी गई है। फिलहाल उसका कोई पता नहीं चला है। वह मौके से फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।