फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Killer caught with illegal weapon

अवैध हथियार के साथ पकड़ा हत्यारोपी

Fri, 22 Jan 2021 12:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Killer caught with illegal weapon
बहादुरगढ़। अवैध हथियार और कारतूस के साथ पकड़ा गया आरोपी दो हत्याओं का आरोपी निकला। अपराध जांच शाखा वन की पुलिस ने बुधवार की रात में उसे एचएसआईआईडीसी से गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने दो हत्या करने की बात कुबूली है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

सीआईए प्रथम बहादुरगढ़ की टीम ने बुधवार की रात में थाना सेक्टर-6 बहादुरगढ़ के इलाके से आरोपी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में हत्या की दो वारदात को कुबूला है। सीआईए वन बहादुरगढ़ के प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि थाना सेक्टर-6 बहादुरगढ़ के तहत आने वाली पुलिस चौकी सेक्टर-16/17 बहादुरगढ़ के इलाके में सीआईए के मुख्य सिपाही संदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम तैनात थी। इस दौरान संदेह के आधार पर एक युवक की तलाशी ली तो उसके पास से तमंचा और दो कारतूस मिले। पूछताछ में आरोपी की पहचान नीरज निवासी शंकर गार्डन लाइनपार बहादुरगढ़ के रूप में हुई है।
विज्ञापन

सीआईए प्रभारी ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में अन्य आपराधिक वारदात का खुलासा करते हुए बताया कि उसने थाना लाइनपार बहादुरगढ़ के इलाके में वर्ष 2019 में हुई व्यक्ति की हत्या की थी। अक्तूबर 2020 में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर रोहतक शहर के गांधी कैंप निवासी किराना स्टोर मालिक की हत्या की थी। पुलिस चौकी सेक्टर 16/17 के मुख्य सिपाही पवन कुमार की टीम द्वारा आरोपी को बहादुरगढ़ की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन वारदात का हुआ खुलासा
1. आरोपी ने 19 मार्च 2019 को अपने साथियों के साथ मिलकर रीनू निवासी बराही की हत्या की थी।
2. आरोपी ने 12 अक्तूबर 2020 को अपने साथियों के साथ मिलकर गांधी कैंप, रोहतक निवासी विजय की हत्या करने के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया था।
3. आरोपी के खिलाफ अवैध हथियार रखने का एक मामला वर्ष 2017 में थाना शहर बहादुरगढ़ में दर्ज हुआ था। जिसमें वह जमानत के बाद फरार चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed