Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Khushi secured second place in the shooting competition.

Jhajjar-Bahadurgarh News: खुशी ने शूटिंग प्रतियोगिता में पाया दूसरा स्थान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Khushi secured second place in the shooting competition.
-फोटो 58 : विजेता खिलाड़ी खुशी राठी को सम्मानित करती वैश्य आर्य कन्या महाविद्यालय प्राचार्य व स्
बहादुरगढ़। वैश्य आर्य कन्या महाविद्यालय की छात्रा खुशी राठी ने शूटिंग प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया। इंटर कॉलेज प्रतियोगिता जाट कॉलेज रोहतक में 24 से 27 अक्तूबर तक आयोजित हुई थी। प्राचार्य डॉ. राजवंती शर्मा ने छात्रा को उसके इस शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमारा अभ्यास, धैर्य, लग्न हमारे परिश्रम को सकारात्मक परिणाम देता है। खुशी राठी ने न सिर्फ महाविद्यालय बल्कि अपने माता-पिता का नाम भी रोशन किया है। अपनी शिक्षा ग्रहण करने के साथ शूटिंग प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर दृढ़ निश्चयी होने का परिचय दिया। शिक्षा के साथ-साथ खेल में भी आगे बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन

महाविद्यालय प्रबंधन समिति और शारीरिक शिक्षा विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर प्रीति ने खुशी जाहिर करते हुए छात्रा को बधाई दी और कहा कि महाविद्यालय भविष्य में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। अपनी शिक्षा और खेल में एक संतुलन स्थापित करते हुए मेहनत के साथ आगे बढ़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed