फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Kharmas from today, Shehnai will be played from 16th January

Jhajjar-Bahadurgarh News: खरमास आज से, अब 16 जनवरी से बजेंगी शहनाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Kharmas from today, Shehnai will be played from 16th January
-फोटो 53 : लाल चौंक पर दूल्हे की सजी कार। संवाद
बहादुरगढ़। 15 दिसंबर रविवार से खरमास शुरू हो रहा है। इससे पहले शनिवार को क्षेत्र में खूब शहनाई बजी। खरमास शुरू होने के बाद शुभ कार्यों पर विराम लग जाएगा। इसके बाद 16 जनवरी 2025 से ही शादियां शुरू होंगी। 15 दिसंबर की रात 10 बजकर 19 मिनट पर सूर्य देव धनु राशि में प्रवेश करेंगे। नए वर्ष 2025 में 76 से अधिक शादियों के मुहूर्त हैं। शनिवार को फूल विक्रेताओं के पास दूल्हे की कार भी खूब सजी।
विज्ञापन


लालचंद कॉलोनी निवासी ज्योतिषाचार्य रमेश भगत ने बताया कि भचक्र में 12 राशियां होती हैं और एक वर्ष में भगवान सूर्य का सभी बारह राशियों में प्रवेश होता है। एक राशि में एक माह तक उनका निवास व प्रभाव रहता है। जब सूर्य भगवान धनु राशि में जाते हैं तब अन्य राशियों की अपेक्षा उनकी गति व कांति कुछ मंद हो जाती है, क्योंकि इस मास में उनके तेज में कमी होती है। इसलिए मांगलिक कार्य निषेध हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि इस साल खरमास 15 दिसंबर रविवार से शुरू हो रहा है। पंचांग के अनुसार सूर्य देव 15 दिसंबर की रात 10 बजकर 19 मिनट पर धनु राशि में प्रवेश करेंगे। यह एक महीने तक जारी रहेगा। सूर्य देव 14 जनवरी 2025 को मकर राशि में सुबह 09 बजकर 3 मिनट पर प्रवेश करेंगे। उस समय मकर संक्रांति होगी। इसी दिन खरमास समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन




वर्ष 2025 में यह होंगे शादियों के मुहूर्त

वर्ष 2025 में शादियों के कुल 76 मुहूर्त होंगे। विभिन्न पंचांगों के अनुसार जनवरी में 10, फरवरी में 14, मार्च में 5, अप्रैल में 9, मई में 15, जून में 5 मुहूर्त हैं। 6 जुलाई को देवशयनी एकादशी और 3 नवंबर को देवउठनी एकादशी है। इस दौरान जुलाई, अगस्त, सितंबर और अक्तूबर में विवाह मुहूर्त नहीं है। इसके बाद नवंबर में 15 और दिसंबर में तीन दिन विवाह मुहूर्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस अवधि में करें दान-पुण्य

काठमंडी स्थित शिव-हनुमान मंदिर के पुजारी पंडित सीयाराम ने बताया कि खरमास में भगवान विष्णु व भगवान शंकर की पूजा करना अत्यंत शुभ माना जाता है। पौराणिक मान्यता है कि दान-पुण्य करने से हमारे अच्छे कर्म बढ़ते हैं और इसका फल हमें मृत्यु के बाद भी मिलता है।




खरमास में ये काम रुक जाते हैं

विवाह या विवाह सबंधित बातचीत, गृह प्रवेश व भूमि पूजन, यज्ञोपवती, मुंडन व तिलक, अन्य शुभ व मांगलि कार्य।

-फोटो 53 : लाल चौंक पर दूल्हे की सजी कार। संवाद

-फोटो 53 : लाल चौंक पर दूल्हे की सजी कार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed