फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Khap Panchayats presented a mace to Vinesh, women hugged her

Jhajjar-Bahadurgarh News: खाप पंचायतों ने विनेश को गदा भेंट की, महिलाओं ने गले लगाया

Sun, 18 Aug 2024 04:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 04:55 AM IST
विज्ञापन
Khap Panchayats presented a mace to Vinesh, women hugged her

विज्ञापन
बादली (बहादुरगढ़)। पेरिस ओलंपिक में भारत का नाम रोशन करने वाली विनेश फोगाट का शनिवार को बादली में गुलिया खाप ने जोरदार स्वागत किया। विनेश के स्वागत में बादली में लड्डू समेत कई मिठाइयां तैयार की गईं, जबकि आठ जगहों पर फूलमालाओं से स्वागत किया गया। खाप पंचायतों ने गदा भेंट की, फूल और नोटों की माला पहनाकर स्वागत किया। महिलाओं ने विनेश को गले लगाकर आशीर्वाद दिया।
विनेश फोगाट के स्वागत में गुलिया खाप से विनोद बादली, देशवाल से संजय, नांदल से ओमप्रकाश, श्योराण से परमेंद्र, राकेश मलिक, पूर्व विधायक नरेश प्रधान, अंकुर गुभाना, मामन ठेकेदार, कुलदीप पहलवान, मुकुल पहलवान, बबलू लुकसर, प्रीतम कुकड़ोला और मनीष बंसल सहित विभिन्न खाप प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन

राष्ट्रपति को पत्र लिखेंगी खाप
खाप प्रधानों ने कहा कि ओलंपिक में वजन अधिक बताकर विनेश को अयोग्य करार दिया गया, यह निर्णय गलत है। विनेश ने शानदार खेल दिखाया और देश का मान बढ़ाया। हरियाणा की खाप राष्ट्रपति को पत्र लिखकर विनेश के लिए पदक विजेता जैसे सम्मान की मांग करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे हुआ पहलवान बिटिया का स्वागत
विनेश का बादली, बाढ़सा, देवरखाना सहित आठ जगह सम्मान।
बादली में गुलिया खाप ने तैयार किया स्टेज।
-विनेश फोगाट रोड शो में काफिले के साथ शामिल हुईं।
बादली से बाढ़सा तक एक घंटे में पूरा किया सात किलोमीटर का सफर
3 घंटे बादली में रहीं विनेश, चौक-चौराहों पर लगाए होर्डिंग्स।
विनेश के साथ बजरंग पूनिया भी रहे मौजूद



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed