{"_id":"664a876134cb23977c0cb4c5","slug":"kapoor-rathi-alleges-disunity-in-nap-through-different-signatures-of-chairpersons-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-107450-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: कपूर राठी का आरोप- चेयरपर्सन के अलग-अलग हस्ताक्षरों के जरिये नप में हो रहा गोलमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: कपूर राठी का आरोप- चेयरपर्सन के अलग-अलग हस्ताक्षरों के जरिये नप में हो रहा गोलमाल
Mon, 20 May 2024 04:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 20 May 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत युवा इनेलो नेता कपूर सिंह राठी।
बहादुरगढ़। इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष रहे नफे सिंह राठी के भतीजे एवं युवा इनेलो नेता कपूर सिंह राठी ने नगर परिषद में चेयरपर्सन के अलग-अलग हस्ताक्षरों को लेकर सवाल खड़े किए हैं। उनका आरोप है कि चेयरपर्सन सरोज राठी के हस्ताक्षरों का उपयोग करके बड़ा गोलमाल का खेल खेला जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने इसकी शिकायत राज्यपाल, मुख्यमंत्री व विजिलेंस को भेजकर जांच की मांग की है। उधर नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि वे हस्ताक्षरों को लेकर जांच के लिए तैयार हैं।
युवा इनेलो नेता कपूर राठी ने कहा कि चेयरपर्सन सरोज राठी की मीटिंग पुस्तिका में अलग हस्ताक्षर हैं, जबकि अन्य पत्रों पर उनके हस्ताक्षर अलग हैं। हस्ताक्षरों का कागजातों में मिलान न होना, घोटाले की तरफ संकेत है। उन्होंने कहा कि चेयरपर्सन सरोज राठी की जगह उनके पति रमेश राठी ही सारा काम करते हैं और उनके हस्ताक्षर भी करते हैं। वह ठेकेदारों के साथ मिलीभगत कर कमीशन का खेल भी खेल रहे हैं और अधिकारियों पर दबाव भी बनाते हैं। चेयरपर्सन के पति रमेश राठी के खिलाफ दुर्व्यवहार की शिकायत भी नगर परिषद के एक्सईएन कर चुके हैं, इसलिए उपरोक्त मामलों का खुलासा शीघ्र किया जाना चाहिए। इसकी शिकायत उन्होंने राज्यपाल, मुख्यमंत्री व विजीलेंस को भी की है। इस पूरे फर्जीवाडे में हस्ताक्षरों की जांच किसी हैंड राइटिंग एक्सपर्ट से कराई जानी चाहिए, तभी पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा। इस दौरान पार्षद मोहित राठी, पार्षद रमन यादव, पार्षद बिजेंद्र दलाल, प्रदीप सिन्हा, रामनिवास सैनी, अनिल मदान, रतन सिंह मोर मौजूद रहे।
वर्जन...
इनेलो नेता नगर परिषद द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों से बौखलाए हुए हैं और इसी बौखलाहट में आए दिन झूठी बयानबाजी कर अपनी राजनीति चमकाना चाहते हैं, जो आरोप लगाए गए हैं वह बेबुनियाद हैं। वे जांच के लिए तैयार हैं। इनेलो नेता द्वारा हस्ताक्षरों को लेकर की गई बयानबाजी को झूठ का पुलिंदा है। लगता है कि कपूर राठी चेयरपर्सन चुनाव में मिली अपनी पत्नी मोनिका राठी की हार को भुला नहीं पाए हैं और इसी बौखलाहट में आए दिन झूठी बयानबाजी कर शहर की जनता को गुमराह करने का प्रयास करते रहते हैं।
विज्ञापन
-सरोज राठी, चेयरपर्सन, नगर परिषद बहादुरगढ़।
-फोटो 57: पत्रकारों से बातचीत युवा इनेलो नेता कपूर सिंह राठी।
-फोटो 58 : सरोज राठी, चेयरपर्सन, नगर परिषद बहादुरगढ़।