फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Jhajjar swimmers shine in the senior state swimming competition, winning 5 gold medals on the first day

Jhajjar-Bahadurgarh News: सीनियर राज्य तैराकी प्रतियोगिता में छाए झज्जर के तैराक, पहले दिन झटके 5 गोल्ड

Fri, 22 May 2026 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 22 May 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Jhajjar swimmers shine in the senior state swimming competition, winning 5 gold medals on the first day
-फोटो 88 : सीनियर राज्य तैराकी प्रतियोगिता में भाग लेते हुए तैराक। स्रोत एकेडमी
बहादुरगढ़। शहर की एचएल सिटी स्थित चैंपियंस स्पोर्ट्स अकादमी में 61 वीं सीनियर हरियाणा तैराकी प्रतियोगिता का आगाज हो गया है। हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अनिल खत्री ने शुभारंभ किया। प्रतियोगिता की शुरुआत 800 मीटर फ्री स्टाइल इवेंट के साथ हुई।
विज्ञापन

पुरुष कैटेगरी में झज्जर के मयंक जून ने गोल्ड, प्रशांत गुलिया ने सिल्वर और रोहित लाठर ने कांस्य पदक हासिल किया है। वहीं वुमेंस कैटेगरी में रोहतक की हर्षिता ने गोल्ड, गुरुग्राम की ईवा गुप्ता ने सिल्वर और फरीदाबाद की नियति जुल्का ने कांस्य पदक हासिल किया है। पुरुष 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक इवेंट में झज्जर के रोहित सोलंकी ने गोल्ड, गुरुग्राम के लुव्यांश ने सिल्वर और एसएसबीएस के नीतीश ने कांस्य पदक हासिल किया है।
विज्ञापन

वुमेंस कैटेगरी में झज्जर की प्रियांशी दलाल ने गोल्ड, फरीदाबाद की सानवी वर्मा ने सिल्वर और करनाल की दृष्टि ने कांस्य पदक हासिल किया है। पुरुष 100 मीटर फ्री स्टाइल में फरीदाबाद के मोहित मलिक ने गोल्ड, झज्जर के इशांत ने सिल्वर और सोनीपत के आयान वीर खत्री ने कांस्य पदक हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वुमेंस कैटेगरी में फरीदाबाद की लक्षिता ने गोल्ड, रोहतक की हर्षिता ने सिल्वर और झज्जर की प्रियांशी दलाल ने कांस्य पदक हासिल किया है। पुरुष 200 मीटर बटरफ्लाई इवेंट में फरीदाबाद के दर्श सिंह ने गोल्ड, रोहतक के आदिश अहलावत ने सिल्वर और सोनीपत के सोनित सरोहा ने कांस्य पदक हासिल किया है।
वुमेंस कैटेगरी में गुरुग्राम की स्तुति चैटर्जी ने गोल्ड, फरीदाबाद की हर्षिका जुल्का ने सिल्वर और झज्जर की जानवी राठी ने कांस्य पदक हासिल किया है। प्रतियोगिता दो दिन तक चलेगी। प्रदेश के सभी जिलों से करीबन 250 तैराक अलग-अलग इवेंट्स में भाग ले रहे हैं। विजेता तैराक सीनियर नेशनल स्विमिंग प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

सीनियर नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप इस बार गुजरात के अहमदाबाद में 16 से 21 जून तक आयोजित की जा रही है। हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन और भारतीय तैराकी संघ के उपाध्यक्ष अनिल खत्री ने विजेता तैराकों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। खत्री ने कहा कि हरियाणा के सीनियर तैराक बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बार सीनियर नेशनल में हरियाणा के बेहतरीन तैराक जाएंगे और मेडल जीतकर आएंगे। इस मौके पर एचएसए के उपाध्यक्ष रवि शिंगारी, देशी ढाणी के निदेशक सुनील खत्री, बलवान कादयान, सत्यनारायण शर्मा, तैराकी कोच साई जाधव और गूगन सिंह आदि कोच और अभिभावक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed