फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   jhajjar, suicide, share bazaar, debt, hanged, jhajjar

शेयर मार्केट में पैसा डूबा तो लगाया फंदा

Thu, 01 Jun 2017 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर Updated Thu, 01 Jun 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
jhajjar, suicide, share bazaar, debt, hanged, jhajjar
hanged
देशवाल फूड प्वांइट रेस्टोरेंट पर कार्य करने वाले एक कर्मचारी ने बुुधवार रात को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली जिसका पता उस समय लगा जब मृतक के भतीजे ने सुबह रैस्टोरेंट का शटर खोला। मृतक का भतीजा भी इसी रेस्टोरेंट में काम करता है। पुलिस ने सूचना मिलने पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया व इसके बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव छारा निवासी जगत सिंह झज्जर के छिक्कारा चौक स्थित देशवाल फूड प्वाइंट पर नौकरी करता था। इसके साथ-साथ वह शेयर मार्केट का काम भी करता था जिसमेें घाटा आने के कारण वह पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रहा था। इसी परेशानी में उसने बुधवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के भतीजे ने बताया कि वीरवार को जब सुबह वह उठा तो उसने देखा कि उसके चाचा ने फंदा  लगा रखा है। इसकी सूचना उसने रेस्टोरेंट मालिक व पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया जिसके बाद पोस्टमार्टम के लिए शव सामान्य अस्पताल में ले जाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। सिटी चौकी इंचार्ज राजेश कुमार ने बताया कि शेयर मार्केट में नुकसान के चलते मृतक परेशानी में था, इसी के चलते उसने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed