झज्जर पुलिस की कार्रवाई: बेरी में अपहरण की झूठी सूचना, रील शूट करने के आरोप में सात युवक गिरफ्तार
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि ये युवक यूट्यूब चैनल के लिए अपहरण का वीडियो शूट कर रहे थे, जिससे वे पैसे कमा सकें। इस झूठी घटना से बेरी शहर में दहशत फैल गई थी, जिसके चलते पुलिस ने युवकों की गाड़ी को इंपाउंड कर लिया है और उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेरी में अपहरण की सूचना फर्जी निकली। दरअसल, रील बनाने के चक्कर में युवकों ने अपहरण की झूठी घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने इस मामले में सात युवकों को गिरफ्तार किया है। एसीपी अनिल कुमार ने बताया कि 17 सितंबर को पुलिस को सूचना मिली थी कि बेरी चौक से एक लड़के का अपहरण कर लिया गया है। अपहरणकर्ताओं ने अपने चेहरे ढके हुए थे, जिससे मामला गंभीर प्रतीत हो रहा था।
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कई टीमों का गठन किया और सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। फुटेज में अपहरण में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो गाड़ी बेरी की ओर जाते हुए दिखाई दी। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी की और दुबलधन की ओर से आ रही गाड़ी को रोका। गाड़ी में ड्राइवर साहिल और अन्य युवकों अमन, हरि ओम, रविंद्र, और कुनाल को पकड़ा गया।
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि ये युवक यूट्यूब चैनल के लिए अपहरण का वीडियो शूट कर रहे थे, जिससे वे पैसे कमा सकें। इस झूठी घटना से बेरी शहर में दहशत फैल गई थी, जिसके चलते पुलिस ने युवकों की गाड़ी को इंपाउंड कर लिया है और उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया गया है।
एसीपी अनिल कुमार ने बताया कि बिना परमिशन के इस तरह की वीडियो या कोई अन्य एक्टिविटी करना कानूनन गलत है और भविष्य में अगर कोई ऐसा करता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।