{"_id":"65bbceeb2ae45a3b960de3a6","slug":"jhajjar-newscompetitionyouth-jhjhar-news-c-200-1-bgh1002-105229-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: मेहंदी प्रतियोगिता में सुमन ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: मेहंदी प्रतियोगिता में सुमन ने मारी बाजी
Thu, 01 Feb 2024 10:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 01 Feb 2024 10:33 PM IST
विज्ञापन
-फोटो 56 : कार्यक्रम में पहुंचे एसआई सत्यप्रकाश, प्राचार्या डॉ. आशा शर्मा व अन्य।
बहादुरगढ़। वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का वीरवार को तीसरा दिन रहा। तीसरे दिन की शुरुआत स्वयंसेविकाओं ने सुबह योगा से की। इस अवसर पर सब इंस्पेक्टर सत्य प्रकाश, प्रदीप कुमार (आईडी टीआर) का महाविद्यालय की प्राचार्या ने स्वागत किया। एसआई ने युवाओं को सड़क दुर्घटनाओं से बचाव और यातायात नियमों की पालना के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि देश में हर साल सड़क दुर्घटनाओं में लगभग डेढ़ लाख लोग अपनी जान गंवा देते हैं। सड़क दुर्घटनाएं आर्थिक तंगी और इससे पीड़ित लोगों के परिवारों को भावनात्मक रूप से तकलीफ पहुंचाने का कारण बनती हैं। इसका मुख्य कारण है कि लोग यातायात नियमों का पालन नहीं करते हैं। ट्रैफिक सिग्नल तोड़ते हैं। नशे में गाड़ी चलाते हैं। सीट बेल्ट नहीं पहनते हैं। हमें यह समझना होगा कि नियम हमारी सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं। हमें ईमानदारी से नियमों का पालन करना चाहिए।
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. आशा शर्मा ने कहा कि हमारा जीवन हमारे हाथों में है। वाहन का उपयोग करते समय नियम और उचित निर्देशों का पालन करना आवश्यक है। कॉलेज द्वारा गोद लिए हुए गांव बामनौली में स्वयं सेविकाओं ने सड़क सुरक्षा पर रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। जिसे सत्य प्रकाश द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। स्वयंसेविकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कपड़े सिलने का प्रशिक्षण वैष्णो देवी द्वारा दिया गया। इस दौरान स्वयं सेविकाओं ने गांव में श्रमदान भी किया।
विज्ञापन
शिविर में दूसरे दिन हुई मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सुमन ने दूसरा स्थान मनीषा कलशन और तीसरे स्थान पर तनिष्का और कार्तिका रही। शिविर का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ के द्वारा कराया गया।