फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   jhajjar, crime , waterr, jhajjar news

घोसियान मोहल्ले के वाशिंदों को काले पानी की सजा

Sat, 14 May 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर Updated Sat, 14 May 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
jhajjar, crime , waterr,  jhajjar news
पानी की किल्लत - फोटो : bureau
शहर के घोसियान मोहल्ले में इन दिनों सप्लाई में कोल्ड ड्रिंक आ रहा है। चौंकिए मत यह वह कोल्ड ड्रिंक नहीं है, जिसे बाजार में आप दुकानों में पीते हैं। यह वह कोल्ड ड्रिंक है जो कि विभाग की लापरवाही से घोसियान के लोगों के लिए मौत का सबब बनकर सप्लाई में आ रही है। हम बात कर रहे हैं गंदे पानी की। पानी भी ऐसा कि जिसे दैनिक क्रिया में भी इस्तेमाल करने के लिए दस बार सोचना होगा। वहीं विभाग इस काले पानी की सजा से अनजान बनकर खुद को पाक साफ बता रहा है। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि साहब यह पानी अगर हम पी लें तो कुछ दिनों बाद बीमारी के कारण हमारी मौत निश्चित है। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि इस बाबत हम कई बार अधिकारियों से मिलकर गुहार लगा चुके हैं। लेकिन कोई इस पर ध्यान नहीं दे रहा। आलम यह है कि लोग अब वाटर सप्लाई का पानी उपयोग करने से गुरेज करने लगे है और खरीदकर पानी पीने को मजबूर भी है। वहीं विभाग स्वच्छ पेयजल मुहैया करवाने का दावा कर रहा है, लेकिन उनके यह दावे मोहल्ला घोसियान में फेल होते दिखाई दे रहे है। लोगों ने बताया कि साहब अब तो स्थिति यह बन पड़ी है कि मोहल्ले की महिलाओं का पूरा दिन पानी की व्यवस्था करने में ही बीत जाता है। जिसके चलते लोगों में रोष भी बना हुआ है।
विज्ञापन


शहर में पीने की पानी की समस्या है बहुत पुरानी
झज्जर को जिला बनने के 19 वर्ष हो जाने पर भी शहरवासियों को पानी की समस्या से दो-चार होना पड़ रहा है। हालांकि यह समस्या शहरवासियों के लिए पूरे वर्ष की है, लेकिन गर्मियों के मौसम में यह समस्या विकराल रूप धारण कर लेती है। कई मोहल्लों में पानी सप्ताह में एक या दो बार ही आता है और वो भी पीने योग्य नहीं होता है। जिसके चलते लोगों को पीने के लिए पानी या तो दूरदराज के क्षेत्रों में लगे हैंड पंपों से लाना पड़ता है या फिर पानी खरीदकर पीना पड़ता है। जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


क्या कहते हैं मोहल्ला निवासी
महिला बाला देवी ने बताया कि मोहल्ले में पिछले 15 दिनों से गंदा पानी सप्लाई हो रहा है। पानी इतना गंदा है कि पीने तो दूर की बात है और घरेलू प्रयोग में भी नहीं ला सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य महिला प्रेम देवी ने बताया कि पानी का पानी बिल्कुल काले रंग का आता है और उसमें से बदबू और झाग भी उठती है। इसलिए पानी खरीद कर पीना पड़ रहा है।

महिला सावित्री ने बताया कि पानी गंदा आने की शिकायत कई बार अधिकारियों को कर चुके है। लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है। पानी शहर से दूर खेतों में लगे हैंड पंपों से लाना पड़ रहा है। जिसके चलते परेशानी हो रही है।

एक अन्य महिला सुलोचना ने बताया कि सारा दिन पानी आने का इंतजार करते हैं और जब पानी आता है तो गंदा आता है। पानी के टैंकर मंगवाकर गुजारा करना पड़ रहा है। जिसके चलते आर्थिक और मानसिक दोनों परेशानी हो रही है और बीमारी फैलने का भी डर सताने लगा है।

इस पानी को देखकर क्या कहना है डॉक्टर का
डॉ नरेश दलाल का कहना है कि गंदे पानी का प्रयोग करने से पेट से संबंधित कई बीमारियां हो जाती है। लीवर में इंस्फेक्शन, गुर्दे और किडनी में इंफेक्शन के अलावा, गर्मियों में डायरिया भी हो सकता है। इसलिए पीने का पानी स्वच्छ होना चाहिए और पानी को उबाल कर ठंडा करके उपयोग करना चाहिए।



घोसियान मोहल्ले में गंदा पानी सप्लाई होने की शिकायत उन्हें मिली है। जिस समय सप्लाई होती है, उस समय विभाग के जेई को मौके पर भेज कर जांच करवाई जाएगी। उनका प्रयास यही है कि शहरवासियों को पीने का स्वच्छ जल मिले। आमजन को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
ओपी वशिष्ठ, एक्सईएन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed