फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   jhajjar, crime, prize, jhajjar news

बेस्ट स्वच्छ वार्ड को मिलेगा इनाम : कविता जैन

Tue, 18 Oct 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर Updated Tue, 18 Oct 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
jhajjar, crime, prize, jhajjar news
सफाई - फोटो : bureau
नगर निगम के सबसे अच्छे स्वच्छ वार्ड को दो लाख, नप के बेस्ट स्वच्छ वार्ड को एक लाख, नपा के बेस्ट स्वच्छ वार्ड को पचास हजार रुपये का ईनाम मिलेगा। यह बात सोमवार को स्थानीय शहरी निकाय मंत्री कविता जैन ने प्रदेश के सभी निकायों के अधिकारियों के साथ वीडियो कानफ्रेंसिंग के जरिए विकास कार्यों का जायजा लेते हुए कही। उन्होंने कहा कि लोगों को जागरूक करने के साथ अवॉर्ड जीतने के लिए भी प्रेरित करें ताकि अभियान में कोई कमी न रहे। कविता जैन ने अधिकारियों से कहा कि शहरी निकाय में तैनात अधिकारी आम शहरी को मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए पारदर्शिता, ईमानदारी और जनसेवा की भावना के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें। अधिकारी प्रदेश सरकार द्वारा तय की गई प्राथमिकताओं को समझें और स्वर्ण जयंती वर्ष को गौरवमयी ढंग से मनाने में सहयोग दें।
विज्ञापन

  उन्होेंने कहा कि स्वच्छता सरकार की प्राथमिकता हीं नहीं बल्कि हमारी जरूरत भी है। स्वर्ण जयंती वर्ष समारोह का आगाज एक नवंबर से हो रहा है। इसलिए शहरों को 31 दिसंबर से पहले खुले में शौच मुक्त बनाने के लक्ष्य को समय से परिपूर्ण करें। मंत्रालय सभी प्रकार से सहयोग को तत्पर है। शहरी निकाय मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को शहरों की सुंदरता में बाधा बन रहे अवैध अतिक्रमण को हटाने, भूमि बैंक बनाने, विशेष स्वच्छता अभियान चलाने, ओडीएफ फ्री बनाने, अवैध कॉलोनियों की सर्वे रिपोर्ट की कमियां जल्द दूर करने, सभी शहरों में बनने जा रहे स्वर्ण जयंती पार्क की रूपरेखा तैयार करने, स्वच्छता अभियान में आमजन को सक्रिय रूप से भागीदार बनाने, बेघरों को घर देने की नीति को अमलीजामा पहनाने जल्द सिरे चढ़ाने, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांटों  की स्थिति सुधारने , दुकानदारों को स्वच्छता के बारे जागरूक करने तथा सफाई कर्मियों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने के निर्देश दिए। मंत्री ने झज्जर जिले में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि धर्मनगरी बेरी नगरपालिका क्षेत्र को 30 नवंबर तक खुले में शौच मुक्त बनाने के आदेश दिए। झज्जर नपा व बहादुरगढ़ नप को 31 दिसंबर तक खुले में शौच मुक्त बनाने को कहा। वीसी में झज्जर, बहादुरगढ़ व बेरी के निकाय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed