{"_id":"6373c838aadeee662b4b2a64","slug":"jhajjar-bulli-breed-dog-attacked-on-a-three-year-old-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar: बुल्ली नस्ल के कुत्ते ने हमला कर तीन साल की बच्ची को जख्मी किया, गली में खेल रही थी मासूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar: बुल्ली नस्ल के कुत्ते ने हमला कर तीन साल की बच्ची को जख्मी किया, गली में खेल रही थी मासूम
Tue, 15 Nov 2022 10:41 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 15 Nov 2022 10:41 PM IST
सार
घायल को पीआईआई रेफर किया गया है। परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी। रहनिया कॉलोनी में मंगलवार शाम घटना हुई। पड़ोस में रहने वाले युवक ने कुत्ता पाल रखा है।
विज्ञापन
सामान्य अस्पताल में भर्ती कुत्ते के काटने से घायल मासूम के साथ उसकी मां।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के झज्जर शहर की रहनियां कॉलोनी में एक बुल्ली नस्ल के पालतू कुत्ते ने गली में खेल रही तीन साल की मासूम पर हमला कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। बच्ची को सिविल अस्पताल से पीजीआई रेफर कर दिया गया है। परिजनों ने कुत्ते को पालने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने शिकायत की है हालांकि केस दर्ज नहीं हो सका है।
विज्ञापन
शहर की रहनियां कॉलोनी निवासी सिक्का ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार शाम करीब छह बजे उसकी तीन साल की बेटी खुशी गली में खेल रही थी। उस दौरान उनके पड़ोस में रहने वाले युवक ने बल्ली नस्ल का कुत्ते को गली में खुला छोड़ दिया।
विज्ञापन
कुत्ते ने बाहर निकलते ही बच्ची पर हमला कर दिया और उसे बुरी तरह से काटकर जख्मी कर दिया। वहां से गुजर रहे लोगों ने बामुकिश्ल लोगों के सहयोग से उन्होंने बच्ची को छुड़वाया। घायल बच्ची को
विज्ञापन
परिजन सामान्य अस्पताल ले गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई रेफर कर दिया।
सामान्य अस्पताल में एंटी रेबीज टीके भी नहीं
सरकार बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लंबे चौड़े़ दावे करती हैं लेकिन हकीकत कोसो दूर है। सामान्य अस्पताल में पिछले कई माह से एंटी रेबीज के टीके की सप्लाई नहीं है। कुत्ते व बंदर के काटने के हर रोज दस से 15 लोग टीका लगवाने के आते हैं लेकिन वापस लौटने को मजबूर हैं। एंटी रेबीज का टीका सामान्य अस्पताल में 100 रुपये में आम मरीज को लगाया जाता है, जबकि आयुष्मान कार्ड धारक व बीपीएल परिवारों को ये निशुल्क मिलता है।
किसी ने नहीं कराया पालतू कुत्ते का रजिस्ट्रेशन
सरकार के नियमानुसार शहरी क्षेत्र में रहने वाले लोगों को अपने पालतू कुत्तों का नगर परिषद कार्यालय में रजिस्ट्रेशन करना जरूरी है, लेकिन एक भी व्यक्ति ने रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है। जबकि पिछले दिनों सरकार ने रजिस्ट्रेशन कराने के लिए अधिसूचना भी जारी की थी।
शहर में किसी भी व्यक्ति ने पालतू कुत्ते का रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया है, जबकि ये अनिवार्य है। नगर परिषद की तरफ से कुत्तों का सर्वे करवाया जाएगा। - अरुण नांदल, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद
कई माह से एंटी रेबीज के टीके की सप्लाई नहीं आई है। विभाग ने वेयर हाउस को डिमांड भेजी हुई है। विभाग की तरफ से हिसार की फर्म से एंटी रेबीज के टीके के लिए अनुबंध किया हुआ है जो दूर भी पड़ता है। दिसंबर में अनुबंध समाप्त होने के बाद किसी नजदीकी फर्म से अनुबंध करने का प्रयास किया जाएगा ताकि सप्लाई समय पर मिल सके। - डॉ. नरेश दहिया, एमएस, सामान्य अस्पताल
सामान्य अस्पताल से बच्ची को कुत्ते ने काटने की सूचना मिली है। जांच अधिकारी को मौके पर भेजा गया है। बच्ची को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया है। परिजन जो भी बयान देंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - कर्मबीर सिंह, कार्यवाहक शहर थाना प्रभारी