फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   jhajjar bahadurgarh news,Waterlogging due to 6.6 mm of rain, trouble in traffic

6.6 एमएम बारिश से हुआ जलभराव, आवागमन में परेशानी

Wed, 21 Jul 2021 01:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
jhajjar bahadurgarh news,Waterlogging due to 6.6 mm of rain, trouble in traffic
मुंडाहेड़ा गांव में घर में भरे पानी के बीच बुजुर्ग महिला। संवाद - फोटो : Jhjhar
जिले में सोमवार को हुई भारी बारिश के बाद मंगलवार की शाम को झज्जर और बादली क्षेत्र में बारिश हुई है। राजस्व विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में मंगलवार को 10 घंटे में औसतन 6.6 एमएम बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह 8:00 से शाम 5:00 बजे तक झज्जर क्षेत्र में 7.5 एमएम व बादली क्षेत्र में 32 एमएम बारिश दर्ज की गई है। जिले के ग्रामीण क्षेत्र में बारिश की वजह से जलभराव की स्थिति बनी हुई है। पानी की निकासी के लिए ग्रामीण क्षेत्र के लोग खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी व सिंचाई विभाग के कार्यालयों के माध्यम से पानी निकासी की मांग कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र में सिंचाई विभाग की तरफ से पिछले 24 घंटे में 48 स्थानों पर पंपसेट लगाकर पानी की निकासी शुरू की है। शहर के निचले इलाकों को छोड़कर बाकी क्षेत्र के पानी की निकासी हो चुकी है।
विज्ञापन

सोमवार को बारिश रुकने के करीब तीन घटे बाद शहर के मुख्य स्थानों से पानी की निकासी हो गई थी। पुराना बस स्टैंड व अस्पताल क्षेत्र से पानी की निकासी का कार्य पंप सेट लगाकर शुरू कर दिया गया है। सिंचाई विभाग के पास पानी की निकासी के लिए 310 पंप सेट हैं। ग्रामीण क्षेत्र के पानी की निकासी खेतों, माइनरों, नहरों व ड्रेनों में की जा रही है। शहर के बाईपास के साथ से गुजरने वाले बारिश के पानी की निकासी के नाले पर रेवाड़ी रोड पर स्थित पंप हाउस से पानी को ड्रेन नंबर आठ में डाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां भरा बारिश का पानी
शहर में लघु सचिवालय की पार्किंग, सामान्य अस्पताल परिसर व कर्मचारियों की कॉलोनी, सिंचाई भवन के सामने किला कॉलोनी के आसपास व रेवाड़ी रोड पर झुग्गी बस्तियों में फिलहाल भी पानी भरा हुआ है। मुड़ाहेड़ा, सिलाना, साल्हावास आदि गांवों में लोगों के कई घरों में पानी भरा हुआ है। लोग अपने स्तर पर भी पानी की निकासी करने में जुटे हुए हैं।

यहां लगाए पंप सेट
सिंचाई विभाग की तरफ से गोदड़ी, मूंदशा, झज्जर के पुराने बस स्टैंड, खातीवास, फोर्ट पुरा, कोर्ट, सिलाना, लोहारी, पटासनी, कुंजिया, बाबेपुर, बिरड़, खातीवास, डाकला, मुंडाहेड़ा, सरोला, शेरिया, बाढ़सा, जहांगीरपुर, जाखोदा, बहादुरगढ़ सेक्टर 9, एसटीपी बहादुरगढ़, एचएसआईआईडीसी बहादुरगढ़, हुड्डा ओमेक्स बहादुरगढ़, छुडानी, बालोर, पहाड़ीपुर, डीघल, अच्छेज, अमादल शाहपुर गांव में एक-एक पंप सेट लगाए गए हैं। वहीं छुछकवास में चार, अकेहड़ी मदनपुर में दो, लडायन में दो, माजरा बी में दो, दुबलधन में तीन, मांडोठी में दो पंप सेट लगाकर पानी की निकासी का कार्य शुरू कर दिया है।
जिले में 48 स्थानों पर पानी की निकासी के लिए पंप सेट लगाए गए हैं। जिन स्थानों से भी डिमांड आ रही है। उन स्थानों पर बुधवार तक पंप सेट लगा दिए जाएंगे।
- मंदीप गुलिया, कार्यकारी अभियंता, मेकेनिकल शाखा, सिंचाई विभाग, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed