फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   jhajjar bahadurgarh news,Two accused arrested with 2.5 kg opium, on police remand for four days

2.5 किलो अफीम के साथ दो आरोपी काबू, चार दिन के पुलिस रिमांड पर

Mon, 26 Jul 2021 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
jhajjar bahadurgarh news,Two accused arrested with 2.5 kg opium, on police remand for four days
पुलिस की एक टीम ने दो आरोपियों को नशीले एवं मादक पदार्थ अफीम के साथ काबू किया है। एसटीएफ की हिसार यूनिट में तैनात सहायक उप निरीक्षक सुरेश कुमार की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कार सवार दो आरोपियों को मादक पदार्थ अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन

एसटीएफ की टीम गुरुग्राम रोड पर तैनात थी। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर करवाई करते हुए एक कार में सवार दो व्यक्तियों को काबू किया। सूचना पर एसडीओ जन स्वास्थ्य विभाग पहुंचे। जांच करने पर दोनों के कब्जे से अफीम बरामद हुई। जिसका वजन दो किलो 510 ग्राम पाया गया। आरोपियों की पूछताछ में पहचान रामफल निवासी कन्हेटी जिला चरखी दादरी व रमेश निवासी रिटोली जिला रोहतक के तौर पर की गई। आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए थाना सदर झज्जर में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने दोनों को चार दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा है। आरोपियों को रिमांड के दौरान पूछताछ शुरू कर दी है।
- सतेंद्र कुमार, सदर पुलिस थाना प्रभारी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed