फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   jhajjar bahadurgarh,news,Sumit Dalal of Mandothi won bronze in World Cadet Wrestling

मांडोठी के सुमित दलाल ने विश्व कैडेट कुश्ती में जीता कांस्य

Tue, 27 Jul 2021 01:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
jhajjar bahadurgarh,news,Sumit Dalal of Mandothi won bronze in World Cadet Wrestling
विश्व कैडेट कुश्ती में कांस्य पदक विजेता सुमित दलाल। - फोटो : Bahadurgarh
मांडोठी गांव के पहलवान सुमित दलाल ने विश्व कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक हासिल किया है। सुमित दलाल ने ये पदक ग्रीको रोमन कुश्ती में जीता है। कांस्य पदक के लिए हुए मुकाबले में सुमित ने कजाकिस्तान के पहलवान को 8-0 के अंतर से हराकर पदक पर कब्जा किया।
विज्ञापन

सुमित दलाल के पदक जीतने पर उनके गांव और अखाड़े में खुशी का माहौल है। पहलवान सुमित हिंद केसरी सोनू पहलवान अखाड़े में अभ्यास करते हैं। विश्व कैडेट चैंपियनशिप में चयनित होने के लिए सुमित ने दिल्ली में नेशनल सब जूनियर कुश्ती चैंपियनशिप के गोल्ड और सिल्वर मेडल विजेता पहलवानों को हराकर टिकट हासिल किया था। नेशनल सब जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता में सुमित को कांस्य पदक हासिल कर रखा है। सब जूनियर प्रतियोगिता में जिस पहलवान ने सुमित को 6-0 के अंतर से हराया था, उसी पहलवान को सुमित ने विश्व कैडेट कुश्ती के ट्रायल में 8-0 के अंतर से हराया था।
विज्ञापन

सुमित ग्रीको रोमन कुश्ती स्पर्धा के 60 किलो भार वर्ग का पहलवान है। इस युवा पहलवान ने ग्रीको रोमन कुश्ती के गुर अर्जुन अवॉर्डी पहलवान धर्मेंद्र से सीखे हैं। सुमित को पदक जीतने पर हिंद केसरी सोनू पहलवान, कुश्ती कोच सुधीर, फिटनेस गुरु वीर डागर और साथी पहलवानों ने बधाई दी है। सुमित के कोच धर्मेंद्र पहलवान का कहना है स्वदेश लौटते ही सुमित का जोरदार स्वागत किया जाएगा। सुमित ने देश, प्रदेश और गांव का नाम रोशन किया है। सुमित ने अंडर-15 में नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक भी जीता था। अंडर-15 एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में भी सुमित ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल कर देश का गौरव बढ़ाया हुआ है। कोच सेठी पहलवान, अनुराग पहलवान, विरेंद्र पहलवान, रामकिशन पहलवान, जीता पहलवान और कृष्ण छारा ने भी खुशी जताई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed