{"_id":"60f727cf8ebc3e834152bec5","slug":"jhajjar-bahadurgarh-news-moong-seed-is-available-on-90-percent-subsidy-jhjhar-news-rtk618419845","type":"story","status":"publish","title_hn":"90 फीसदी अनुदान पर मिल रहा मूंग का बीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
90 फीसदी अनुदान पर मिल रहा मूंग का बीज
विज्ञापन
शहर के किसान सदन पर सरकारी बीज बिक्री केंद्र में मूंग का बीज सरकार की तरफ से 90 फीसदी अनुदान पर दिया रहा है, लेकिन किसानों का रुझान मूंग की फसल के प्रति नहीं बन पा रहा है। मानसून में देरी भी मूंग की कम बिजाई का मुख्य कारण माना जा रहा है। कुछ किसान मूंग की फसल को उत्पादन के लिए बोते हैं, जबकि ज्यादातर किसान मूंग की बिजाई हरी खाद बनाने के लिए करते हैं। अब तक जिले में 17 क्विंटल बीज की बिक्री हुई है और 33 क्विंटल बीज अभी भी बिक्री केंद्र पर बचा हुआ है।
बीज बिक्री इंचार्ज राकेश ने बताया कि बाजरे के प्रति लोगों का रुझान अच्छा रहा। केंद्र पर आए पांच क्विंटल बाजरे के बीज से केवल एक बैग बीज का बचा हुआ है। बाजरे की बुवाई का सीजन खत्म होने के कारण और अधिक मांग नहीं रखी गई। छह क्विंटल ग्वार के बीज की बिक्री हुई है। एक क्विंटल ग्वार का बीज केंद्र पर बचा हुआ है।
हरियाणा भूमि सुधार विकास निगम के बिक्री केंद्र पर डीएपी खाद काफी मात्रा में उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त धान व कपास की फूट व कीटनाशक दवाइयों का स्टॉक भी केंद्र पर उपलब्ध है। 25 टन डीएपी खाद में से पांच टन खाद की बिक्री हुई है। 20 टन खाद केंद्र पर बचा हुआ है।
विज्ञापन
- बाल किशन, केंद्र हरियाणा भूमि सुधार विकास निगम, झज्जर।