फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   jhajjar bahadurgarh news,Government conspiring to snatch farmers' land: Sushil Gupta

किसानों की जमीन छीनने का साजिश रच रही सरकार : गुप्ता

Tue, 07 Sep 2021 12:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
jhajjar bahadurgarh news,Government conspiring to snatch farmers' land: Sushil Gupta
झज्जर से गुजरती आम आदमी पार्टी की यात्रा। संवाद - फोटो : Jhjhar
आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद सुशील गुप्ता ने कहा कि सरकार किसानों की जमीन छीनने की साजिश रच रही है। भूमि अधिग्रहण कानून में किया गया संशोधन सीधे तौर पर अडानी, अंबानी जैसे बड़े पूंजीपतियों के लिए फायदेमंद होगा।
विज्ञापन

उन्होंने यह संबोधन सोमवार को किसान-मजदूर-खेत बचाओ यात्रा के झज्जर पहुंचने के दौरान दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि दिल्ली बार्डर पर पिछले नौ महीनों से किसान शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे हैं। 600 के करीब किसान शहादत दे चुके हैं, लेकिन सरकार की नींद नहीं खुल रही है। मालूम हो कि किसानों के समर्थन में निकाली गई यह यात्रा सुशील गुप्ता के नेतृत्व में झज्जर पहुंची। झज्जर जिले में यात्रा झज्जर, बादली, बेरी, बहादुरगढ़ चारों हलकों के मुख्य गांव से होकर गुजरी।
विज्ञापन

यात्रा कालियावास, बिहरोड़, मालियावास, नौगांवा, मातनहेल, छुछकवास, जहाजगढ़, बेरी, धौड़, झज्जर, जहांगीरपुर, बादली, गुभाना,माजरी, सोलधा, बालौर, रेलवे रोड बहादुरगढ़, कानोधा होकर गुजरी। यात्रा के दौरान मातनहेल, धौड़, बेरी, झज्जर , बलौर, सोलधा आदि गांव में किसानों स्वागत किया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष सुरेंदर नांगल, मध्य जोन अध्यक्ष अश्वनी देशवाल, जोनल संगठन मंत्री पवन हिन्दुस्तानी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed