{"_id":"610d84ab8ebc3ec35c518e8b","slug":"jhajjar-bahadurgarh-news-corporation-to-erect-pillars-without-permission-bina-anumati-ke-lagae-khambhe-ko-nigam-jhjhar-news-rtk620206622","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना अनुमति के लगाए खंभे को निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना अनुमति के लगाए खंभे को निगम
विज्ञापन
मुंदशा गांव में एक मकान के पास बिना अनुमति के लगाए गए बिजली के खंभे को पुलिस सुरक्षा के बीच उखाड़ दिया गया है। गांव मुंदशा में बिजली निगम की तरफ से बिजली के पोल व तार लगाने का कार्य ठेकेदार के कर्मचारियों से करवाया जा रहा है। कुछ समय पूर्व कोरोना महामारी कारण कार्य बंद कर दिया गया था।
इस दौरान ठेकेदार के पास काम करने वाले गांव मुंदशा के कारिंदे ने बिना परमिशन के पोल को दो मकानों के साथ खड़ा कर दिया। इसकी जानकारी निगम के जेई दीपक को मिली तो टीम उस पोल को उखाड़ने के लिए गांव में भेजी। दोनों परिवारों के सदस्यों ने बिजली के पोल को नहीं हटाने दिया।
जेई दीपक ने बताया कि कई बार दोनों परिवार को समझाया गया, लेकिन पोल नहीं हटाने दिया। निगम ने पुलिस प्रशासन की मदद ली और मातनहेल चौकी इंचार्ज रणबीर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बिजली निगम के कर्मचारियों ने पुलिस की मौजूदगी में उस पोल को हटाया।