फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   jhajjar bahadurgarh news,badli news,Diesel engine sent at night to drain water

पानी निकासी के लिए रात को भेजे डीजल इंजन

Wed, 21 Jul 2021 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
jhajjar bahadurgarh news,badli news,Diesel engine sent at night to drain water
रात के समय पानी निकासी की तैयारी में जुटे ग्राम सचिव। - फोटो : Bahadurgarh
दो दिनों से जारी बारिश से पूरा क्षेत्र जलमग्न हो गया है। गलियों और नालों से पानी निकासी नहीं होने के कारण सोमवार देर रात बादली के कई मकानों में पानी भर गया। प्रशासन रात के समय हरकत में आया और बाबा मोहनदास गली और सीएचसी के सामने डीजल इंजन लगवाकर पानी निकासी का प्रबंध करवाया। मंगलवार सुबह तक कई गलियों से पानी निकासी हो गई, लेकिन दोपहर को बारिश होने से दोबारा पानी भर गया।
विज्ञापन

लाडपुर में गहराई समस्या
मंगलवार को खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी रामकरण शर्मा और ग्राम सचिव विकास कुमार ने जरूरत के अनुसार लाडपुर और निमाना गांव में भी डीजल इंजन का प्रबंध करवाया। ग्राम सचिव विकास पूरा दिन बादली की गलियों से पानी निकासी में सफाई कर्मचारियों के साथ जुटे रहे। वहीं लाडपुर गांव में पानी निकासी की समस्या गहरा गई है। ग्रामीण सतबीर, रामबीर, दीपक और प्रदीप ने बताया कि पिछले दिनों किलोई गांव की ओर से बनाई गई सड़क के नीचे पानी निकासी के लिए पाइप नहीं डाले गए जिसके चलते गांव से पानी निकासी नहीं हो रही है। ऐसे में ग्रामीणों ने अपने स्तर पर पानी निकासी के प्रयास भी किए, जबकि ग्रामीणों ने सड़क के नीचे पानी निकासी पाइप डालने की मांग प्रशासन से की है।
विज्ञापन

एसडीएम रहे सक्रिय
उपमंडल अधिकारी विशाल कुमार ने जलभराव क्षेत्रों का दौरा किया। पेलपा में ग्रामीणों ने जलनिकासी की मांग रखी तो पंचायत विभाग को तुरंत प्रभाव से पानी निकासी के पुख्ता प्रबंध किए जाने के निर्देश दिए। मुंडाखेड़ा और देवरखाना गांव से पानी निकासी के लिए डीजल इंजन लगवाने और पानी को ड्रेन नंबर 8 में पानी डालने के निर्देश दिए। एसडीएम ने बताया कि बारिश से क्षेत्र में पानी भरा हुआ है और प्रशासन पानी निकासी के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed