{"_id":"6109a3cf8ebc3ebda400e14d","slug":"jhajjar-bahadurgarh-news-atm-full-of-26-lakhs-vandalized-cash-left-jhjhar-news-rtk6199002138","type":"story","status":"publish","title_hn":"26 लाख से भरे एटीएम में की तोड़फोड़, कैश बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
26 लाख से भरे एटीएम में की तोड़फोड़, कैश बचा
विज्ञापन
शहर के हुड्डा कांप्लेक्स में स्थित एसबीआई के एटीएम का ताला तोड़कर नकदी चोरी की कोशिश की गई। चोरों ने सोमवार की रात करीब डेढ़ बजे चोरी का प्रयास किया और एटीएम में तोड़फोड़ की, लेकिन अलार्म बजते ही चोर भाग गए। इसके बाद बैंक अधिकारी व पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।
लघु सचिवालय झज्जर के नजदीक हुड्डा कांप्लेक्स में स्थित एसबीआई एटीएम को तोड़कर चोरों ने नकदी की चोरी का प्रयास किया है। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बैंक के अधिकारी प्रदीप सूरी की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए थाना शहर झज्जर में मामला दर्ज किया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। साथ ही जांच अधिकारी को मामले की गंभीरता से जांच करने व आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने के निर्देश दिए।
एटीएम तोड़कर नकदी चोरी का प्रयास करने के मामले पुलिस की टीम जांच कर रही है। एटीएम से कैश चोरी नहीं हुआ है। जल्द ही चोरों को सुराग लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
- नरसिंह, शहर पुलिस थाना प्रभारी, झज्जर।