फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   jhajjar bahadurgarh,Administration alert in view of rain alert, helpline number issued

बारिश के अलर्ट के मद्देनजर प्रशासन सतर्क, हेल्पलाइन नंबर जारी

Mon, 02 Aug 2021 01:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
jhajjar bahadurgarh,Administration alert in view of rain alert, helpline number issued
बारिश के अलर्ट के चलते प्रशासन ने लोगों को पूरी तरह से सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के चेयरमैन एवं डीसी श्याम लाल पूनिया ने मौसम विभाग के तहत सूचना अनुसार बारिश की गतिविधियों में तेज वृद्धि के मद्देनजर जिला वासियों के लिए एडवाइजरी जारी की है।
विज्ञापन

आपदा प्रबंधन विभाग के तहत जारी सूचना में आमजन भारी बारिश, आंधी व गरज-चमक के दौरान नागरिक कमजोर ढांचों के पास न खड़े हों, वृक्षों, ट्रांसफार्मर व बिजली तारों के समीप आश्रय न लें व अपने वाहन सावधानी से चलाएं। जलभराव व अन्य आपदाओं के दृष्टिगत जिला बाढ़ नियंत्रण कक्ष दिनरात सक्रिय है। उन्होंने बताया कि खतरे के प्रति सावधान रहें।
विज्ञापन

इन नंबरों पर करें संपर्क
जिलाधीश पूनिया ने बताया कि बाढ़ नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन की तरफ से हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। बाढ़ से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी व मदद के लिए आप जिला कंट्रोल रूम के नंबर 01251-254270, 1950 फ़ोन कर सकते हैं। जिला स्तर पर आपदा प्रबंधन हेल्प लाइन नंबर की 24 घंटे सेवाएं उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त तहसील झज्जर के नंबर 01251-252002, बहादुरगढ़ में एस डी एम कार्यालय 01276-297306, बेरी के लिए 8295053689, बादली के लिए 01276-240002, तहसील मातनहेल के लिए 01251-230033 और साल्हावास के लिए 9991041593 नंबर जारी किए गए हैं। किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए इन नंबरों पर भी फोन से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed