फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Jewelery kept for daughter's marriage and seven lakh rupees stolen

बेटी के विवाह के लिए रखे जेवर और सात लाख रुपये चोरी

Tue, 08 Mar 2022 01:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 01:37 AM IST
विज्ञापन
Jewelery kept for daughter's marriage and seven lakh rupees stolen
बहादुरगढ़। मांडोठी गांव में एक घर में कमरे व अलमारी का ताला तोड़कर चोर सात लाख रुपये और करीब ढाई लाख के जेवर लेकर भाग गए। पुलिस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव मांडोठी के करतार पुत्र रण सिंह गांव में दादा बूढ़ा मंदिर के निकट रहते हैं। गांव के अंदर किराने की दुकान चलाते हैं। करतार ने बताया कि सोमवार की शाम को दुकान से छुट्टी करने के बाद वह अपने घर चले गए। शाम को परिवार के सभी सदस्यों ने भोजन किया और घरेलू काम निपटाकर सो गए। उनके पिता और हर रोज की तरह मंगलवार को सुबह करीब 4 बजे जागे तो कमरे के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। कमरे के अंदर गए तो अलमारी खुली थी और सारा सामान बिखरा पड़ा था। एक सूटकेस को भी खोला गया था। उन्होंने कीमती वस्तुएं संभालने की कोशिश की तो करीब सात लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के सारे जेवर गायब थे। जेवर की कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई है।
विज्ञापन

अनुमान लगाया गया कि चोर एक मंजिला मकान की छत से अंदर उतरकर वारदात को अंजाम दिया। करतार ने बताया कि नकदी और आभूषण उन्होंने लङ़की की शादी के लिए रखे थे। वारदात की सूचना मिलने पर पहुंची मांडोठी चौकी पुलिस को करतार ने बताया कि इसी रात उनके पड़ोसी प्रवीन के मकान में भी चोरी हुई है। जांच अधिकारी एएसआई महावीर ने बताया कि करतार के बयान पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed