फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   jeep collision injured father and son

जीप की टक्कर से स्कूटी सवार पिता-पुत्र घायल

Tue, 14 Jul 2020 01:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
jeep collision injured father and son
सेक्टर-9 चौकी क्षेत्र के अंतर्गत श्यामजी कांप्लेक्स के सामने एक जीप चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे स्कूटी पर सवार पिता-पुत्र घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में ले जाया गया। पुलिस ने घायलों की शिकायत पर वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में संदीप निवासी शक्ति नगर ने बताया है कि वह और उसका बेटा हनी अपनी स्कूटी पर सवार होकर शहर में किसी निजी काम से रोहतक रोड स्थित श्यामजी कांप्लेक्स के आगे पहुंचे थे। जैसे ही वहां पर कट से उन्होंने स्कूटी को घुमाने की कोशिश की तो उसी दौरान दिल्ली की तरफ से तेज गति में आ रही एक जीप के चालक ने लापरवाही बरतते हुए स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे वे सड़क पर दूर जा गिरे और चोटिल हो गए। संदीप ने बताया कि उनके पुत्र को काफी चोटें आई हैं। इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचे। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed