{"_id":"94d0c8acd5e5eaa7c2e598dcdc7f2b01","slug":"jatin-won-bronze-medal-in-grapling-championship-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रशिया में छाया म्हारा जतिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रशिया में छाया म्हारा जतिन
अमर उजाला ब्यूरो। बहादुरगढ़
Updated Thu, 27 Aug 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादुरगढ़। रशिया में हुई जूनियर वर्ल्ड ग्रेपलिंग चैंपियनशिप में म्हारे जतिन का प्रदर्शन शानदार रहा। जतिन ने चैंपियनशिप में ब्रांज मेडल जीता। उसकी जीत पर इलाके के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई। जीत कर लौटने पर बुधवार को गांव लडरावन में जतिन का जोरदार अभिनंदन किया गया।
रूस के शहर मास्को में गत 22 से 23 अगस्त तक वल्र्ड जूनियर ग्रेपलिंग रेसलिंग चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। भारत से 23 खिलाड़ियों ने चैंपियनशिप में शिरकत की। गांव लडरावन निवासी 12 वर्षीय जतिन ने अंडर-45 किलोग्राम भारवर्ग में दम दिखाया। शानदार प्रदर्शन की बदौलत ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया।
बुधवार को गांव लौटने पर जतिन का जोरदार अभिनंदन किया गया। जिला परिषद के अध्यक्ष सतीश छिकारा व ग्रामीणों ने जतिन को जीत की बधाई दी। जतिल इससे पहले भी राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में मेडल जीतकर इलाके का नाम रोशन कर चुका है। इसी वर्ष सोनीपत में आयोजित डिस्ट्रिक स्कूल ग्रेपलिंग रेसलिंग चैंपियनशिप में पहला स्थान हासिल किया था।
विज्ञापन
रोहतक में हुई आठवीं हरियाणा राज्य ग्रेपलिंग रेसलिंग चैंपियनशिप 2015 में दूसरा स्थान हासिल किया था। जतिन के दादा प्रेम सिंह व कृष्ण पौते की उपलब्धि से गदगद नजर आए। कार्यक्रम में दया सिंह, रोहताश, रणबीर, पूर्ण प्रधान, राम किशन प्रधान, राजू प्रधान, सोनू प्रधान, हरपाल पहलवान, प्रदीप लडरावन, प्रेम सिंह, संजय पहलवान, जयपाल, मास्टर अनूप सिंह, कुलदीप आदि ने जतिन को बधाई दी।