{"_id":"66c1323d8a7265085002f9b4","slug":"invited-to-mahapanchayat-to-be-held-in-delhi-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-109302-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: दिल्ली में होने वाली महापंचायत का न्योता दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: दिल्ली में होने वाली महापंचायत का न्योता दिया
Sun, 18 Aug 2024 04:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 18 Aug 2024 04:59 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। लागत से डेढ़ गुना एमएसपी की कानूनी गारंटी देने सहित अन्य मांगों को लेकर 23 सितंबर को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन की महापंचायत होगी। इसे सफल बनाने के लिए ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को गांव लडरावण में जनसंपर्क अभियान चलाया। कार्यकर्ताओं ने लोगों को महापंचायत में शामिल होने का न्यौता दिया।
संगठन के प्रदेश सचिव जयकरण मांडौठी ने बताया कि वायदा करके भी सरकार बिजली बिल संशोधन 2023 को रद्द करने से मुकर गई है। उल्टे प्रीपेड मीटर लगाए जा रहे हैं और भाजपा शासित राज्यों में धीरे-धीरे बिजली को प्राइवेट कंपनियों के हवाले किया जा रहा है, जिससे सभी सब्सिडी खत्म हो जाएंगी और गरीब लोगों की पहुंच से बिजली दूर हो जाएगी। नहीं बगैर मुआवजा दिए जबरन किसानों के खेतों में प्राइवेट कंपनियों के हाईटेंशन लाइनों के जाल बिछाए जा रहे हैं। कमेटी सदस्य रामकिशन ने कहा कि मोदी सरकार ने कॉर्पोरेट घरानों तथा कंपनियों के 14.69 लाख करोड़ के कर्ज माफ कर दिए हैं, लेकिन किसानों और भूमिहीन ग्रामीण गरीबों के कर्ज माफ करने की कोई मंशा नहीं है।सभी ने जन विरोधी तथा पूंजीपति हितेषी नीतियों के विरोध में किसानों तथा भूमिहीन ग्रामीण गरीबों को 23 सितंबर को दिल्ली पहुंचने की बात कही।
-- --