फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Introduction to sanitation

स्वच्छता अभियान का किया आगाज

Sun, 02 Nov 2014 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर बहादुरगढ़/बादली
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर बहादुरगढ़/बादली Updated Sun, 02 Nov 2014 12:45 AM IST
विज्ञापन
Introduction to sanitation
हरियाणा दिवस पर स्वच्छता अभियान का शानदार ढंग से आगाज हुआ।
विज्ञापन


कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने जहां बादली गांव से स्वच्छता अभियान में आहुति डाली, वहीं बहादुरगढ़ में विधायक नरेश कौशिक ने रेलवे रोड से स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया।

सरकारी और गैर सरकारी विभागों के अलावा सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक संस्थाओं की ओर से भी स्वच्छता अभियान चलाया गया। आम लोगों में भी इस अभियान को लेकर खासा उत्साह देखा गया।
विज्ञापन


बादली के सरकारी स्कूल में स्वच्छता अभियान का शुभारंभ करते हुए कृषि मंत्री ओपी धनखड़ ने कहा कि हमें सफाई को अपनी आदत में शुमार करना होगा।

आज के समय की सबसे बड़ी मांग है कि हम सभी देश के लिए जीना सीखें। देश से गंदगी और भ्रष्टाचार को खत्म करें। पर्यावरण की रक्षा और बेटियों का सम्मान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी खासकर छात्रों को स्कूली जीवन में ही देश भक्ति, सफाई, सामूहिक व सामाजिक दायित्व के गुणों को आत्मसात करने की शिक्षा देने की आवश्यकता है।

उन्होंने सभी नागरिकों, विद्यार्र्थियों, सरकारी और गैरसरकारी संगठनाें को स्वच्छता अभियान में जुटने का आह्वान किया। कृषि मंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों और बच्चों को स्वच्छता का शपथ दिलाई। 

कृषि मंत्री ने की सफाई
कृषि मंत्री ओपी धनखड़ ने हाथ में झाड़ू उठाकर बादली गांव में सफाई अभियान शुरू किया। उन्होंने न केवल झाड़ू लगाई, बल्कि इकट्ठा की गई गंदगी को अपने हाथों से उठाकर डस्टबिन में डाला।


इस मौके पर दिनेश शास्त्री, आनंद सागर, सतबीर गुलिया, अनूप अहलावत, सुनील गुलिया के अलावा अन्य हलकावासी और प्रशासन की ओर से अतिरिक्त उपायुक्त जगदीश शर्मा, एसपी बलबीर सिंह, एसडीएम बहादुरगढ़ पंकज सेतिया, एसडीएम झज्जर, सीटीएम झज्जर, बीडीपीओ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

बच्चों से किया सीधा संवाद
कृषि एवं सिंचाई मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने बादली में विद्यार्थियों के साथ सीधा संवाद किया। उन्होंने मंच पर देशभक्ति का गीत भी सुनाया।

अपने गीत के अलावा उन्होंने संस्कृत के श्लोक सुनाकर सभी को प्रभावित किया। एक ही मंच से उन्होंने अपनी कई विधाओं का परिचय दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed