फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   INLD Haryana State president Nafe singh Rathi shot dead

Haryana: अस्पताल पहुंचने से पहले जा चुकी थी नफे सिंह राठी की जान, डॉक्टर ने बताई मौत की वजह

Sun, 25 Feb 2024 09:09 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, हरियाणा
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, हरियाणा Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 25 Feb 2024 09:09 PM IST
सार

मौके पर पहुंचे एसपी अर्पित जैन ने कहा कि हमें फायरिंग की एक घटना की सूचना मिली। सीआईए और एसटीएफ की टीमें काम कर रही हैं। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
INLD Haryana State president Nafe singh Rathi shot dead
नफे सिंह राठी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा में इंडियन नेशनल लोक दल के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक नफे सिंह राठी की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। उनके साथी की भी गोलियां लगने से जान गई है। डॉक्टर ने अधिक खून बहने के कारण जान जाने की बात कही है। वह अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ चुके थे। 

विज्ञापन


नफे सिंह राठी के साथ मांडोठी गांव के जयकिशन की भी मौत हो गई। वहीं उनके गनमैन और ड्राइवर की हालत गंभीर बताई जा रही है। हमले के बाद चारों को ब्रह्म शक्ति संजीवनी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि नफे सिंह राठी और उनके साथी जयकिशन की मौत पहुंचने से पहले ही हो गई थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सीपीआर वगैरह दिया गया, लेकिन कुछ फायदा नहीं हुआ। उनका अधिक खून बह चुका था। ज्यादा गोलियां लगने के बाद हार्ट अरेस्ट भी हो सकता है। उनकी गर्दन में, पीठ में, रीड़ की हड्डी में गोलियां लगी हुई थीं। उनके ड्राइव और सुरक्षाकर्मी अभी आईसीयू में भर्ती हैं। उनकी हालत भी गंभीर हैं। 

अभय चौटाला बोले- मांगी थी सुरक्षा
इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने कहा कि इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक नफे सिंह जी हमारे बीच नहीं रहें। उन पर हुए कायराना हमले से पूरा इनेलो परिवार स्तब्ध है, नफे सिंह हमारी पार्टी ही नहीं हमारे परिवार का हिस्सा थे वो मेरे भाई समान थे। नफे सिंह ने हाल ही में सीएम, गृहमंत्री, डीजीपी और कमिश्नर को खुद पर होने वाले हमले की आशंका जताते हुए सुरक्षा की मांग की थी। उस समय तो सरकार ने राजनीति की और सुरक्षा नहीं दी। क्या सरकार इस में बराबर दोषी नहीं है?


पूर्व सीएम हुड्डा बोले- बेहद दुखद
हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में इनेलो प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की गोली मार कर हत्या करने का समाचार बेहद दुःखद है। यह प्रदेश की कानून व्यवस्था को दर्शाता है। इस घटना ने स्पष्ट कर दिया कि कानून व्यवस्था का दिवाला पिट चुका है। प्रदेश में आज कोई भी अपने आपको सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रहा है। दिवंगत आत्मा को मेरी श्रद्धांजलि व परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि परिवारजनों को यह कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। हमले में घायल हुए सुरक्षाकर्मियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश : विज
हरियाणा इनेलो प्रमुख नफे सिंह राठी की गोली मारकर हत्या पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज का कहना है, "...मैंने अधिकारियों से इस मामले में तुरंत कार्रवाई करने को कहा है। एसटीएफ भी हरकत में आ गई है...घटना की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed