{"_id":"6ae8f9a0a46bc1f32c04840b","slug":"former-college-students-reunite-after-three-decades-honor-their-teachers-jhajjar-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-128759-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: तीन दशक बाद मिले कॉलेज के पूर्व विद्यार्थी, गुरुजनों का किया सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: तीन दशक बाद मिले कॉलेज के पूर्व विद्यार्थी, गुरुजनों का किया सम्मान
विज्ञापन
फोटो 81: गांव सोलधा में आयोजित मिलन समारोह में राजकीय महाविद्यालय बहादुरगढ़ के पूर्व विद्यार्थी
बहादुरगढ़। राजकीय कॉलेज बहादुरगढ़ के 1990 के दशक के पूर्व विद्यार्थी रविवार को गांव सोलधा में आयोजित मिलन समारोह में करीब तीन दशक बाद एक मंच पर जुटे। इस दौरान विद्यार्थियों ने पुराने गुरुजनों से मुलाकात कर कॉलेज के दिनों की यादें साझा कीं। करीब 20 साल पहले सेवानिवृत्त हो चुके पूर्व प्राचार्य एवं इतिहास के प्राध्यापक धर्मवीर मलिक और प्रो. कुलदीप दलाल को समारोह में विशेष रूप से आमंत्रित किया गया।
पुराने विद्यार्थियों के बीच पहुंचने पर धर्मवीर मलिक का सम्मान किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने कॉलेज जीवन से जुड़े संस्मरण साझा किए। लंबे समय बाद अपने शिष्यों से मिलकर धर्मवीर मलिक भी भावुक हो उठे।
धर्मवीर मलिक ने कहा कि करीब 20 साल पहले शिक्षक के रूप में विद्यार्थियों से विदा ली थी, लेकिन यह देखकर खुशी हो रही है कि विद्यार्थियों ने गुरु-शिष्य के रिश्ते को कभी सेवानिवृत्त नहीं होने दिया। वर्षों बाद भी विद्यार्थियों का स्नेह और सम्मान मिलना एक शिक्षक के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने विद्यार्थियों के इस अपनापन को अनमोल सम्मान बताया।
विज्ञापन
50 गांवों के विद्यार्थियों के लिए शिक्षा का प्रमुख केंद्र था कॉलेज
अस्सी के दशक के अंतिम वर्षों और नब्बे के दशक की शुरुआत में राजकीय कॉलेज बहादुरगढ़ आसपास के करीब 50 गांवों और दिल्ली के सीमावर्ती ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा का प्रमुख केंद्र था। उस दौर में यहां से शिक्षा प्राप्त कर निकले अनेक विद्यार्थी आज विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।