फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   In the Vijay Hazare Trophy, Samant took one wicket and Yashvardhan took two catches.

Jhajjar-Bahadurgarh News: विजय हजारे ट्रॉफी में सामंत ने एक विकेट लिया व यशवर्धन ने दो कैच पकड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
In the Vijay Hazare Trophy, Samant took one wicket and Yashvardhan took two catches.
झज्जर। हरियाणा और सर्विसेज की टीम के बीच खेले गए विजय हजारे ट्रॉफी के क्रिकेट मैच में हरियाणा की टीम ने सात विकेट से जीत दर्ज की। शहर झज्जर निवासी यशवर्धन दलाल ने दो कैच पकड़े। वहीं, झज्जर के सेक्टर-6 निवासी सामंत जाखड़ ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन

बेंगलुरु के अलूर क्रिकेट स्टेडियम में हरियाणा और सर्विसेज की टीम के बीच विजय हजारे ट्रॉफी का क्रिकेट मैच खेला गया। हरियाणा ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सर्विसेज की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट पर 271 रन बनाए।
विज्ञापन

इस दौरान सामंत जाखड़ ने सात ओवर की गेंदबाजी में एक ओवर मेडन करते हुए 45 रन देकर एक विकेट हासिल किया। इसके साथ उन्होंने एक रन आउट भी किया। वहीं यशवर्धन दलाल ने दो कैच पकड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा की टीम ने 43.1 ओवर में तीन विकेट पर 275 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली। इस दौरान यशवर्धन दलाल पांच गेंदों में दो रन ही बना सकें। हरियाणा की टीम का अगला मैच तीन जनवरी को ओडिसा के साथ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed