फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   In case of theft and arrested an accused, jhajjar news

चोरी के मामले में एक आरोपी और गिरफ्तार

Mon, 23 Jan 2017 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर Updated Mon, 23 Jan 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। पुलिस की टीम द्वारा नकदी सहित आभूषण चोरी के मामले में शामिल एक और आरोपी  को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस चौकी प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि अक्तूबर माह में आर्य नगर में हुई चोरी के मामले पर कार्रवाई  करते हुए एक आरोपी को रेवाड़ी शहर से काबू किया गया।  उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि झज्जर के शहरी इलाका आर्य नगर में अक्तूबर 2016 में हुई चोरी की वारदात में शामिल एक आरोपी रेवाड़ी शहर में रहता है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौका पर पहुंचकर मामले के एक वांछित आरोपी को काबू किया गया। पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम सुदेश निवासी गांव लुहाना जिला रेवाड़ी बताया। झज्जर शहर में हुई चोरी के अनेक मामलों में शामिल गिरोह के सरगना दीपक उर्फ जिमी निवासी महाराष्ट्र और दिनेश निवासी उत्तम नगर रेवाड़ी को स्थानीय पुलिस द्वारा पहले  ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पकड़े गए आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां आरोपी को  न्यायिक हिरासत भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed